फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Madhya Pradesh, Ram and Rahim will be governed by the same law.

Jhansi News: मध्यप्रदेश में राम और रहीम एक ही कानून से शासित होंगे

Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
In Madhya Pradesh, Ram and Rahim will be governed by the same law.
lokarpan
- बोले - मध्य प्रदेश की अयोध्या है निवाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



निवाड़ी। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी में नव निर्मित संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन और जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके अलावा 193 करोड़ रुपए की लागत के 59 कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने समान नागरिक संहिता बिल देश को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में राम और रहीम एक ही कानून से शासित होंगे। इसके अलावा उन्होंने निवाड़ी को मध्य प्रदेश की अयोध्या बताया।
निवाड़ी के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता बिल देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। समान नागरिक संहिता का उद्देश्य हर नागरिक को समान अधिकार और समान कानून उपलब्ध कराना है, जिससे किसी भी वर्ग या समुदाय के साथ भेदभाव न हो। मध्यप्रदेश में राम और रहीम एक ही कानून से शासित होंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, सांसद राज्यसभा महेश केवट, विधायक अनिल जैन, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष निरंजना जैन, हरबू कुशवाहा, अध्यक्ष नगर परिषद गुलाब अहिरवार, नीलू खटीक, विवेक चतुर्वेदी, मंगेश रमपुरया, अनिल पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed