{"_id":"65c3c2e0248656d28101fb42","slug":"in-coaching-the-teacher-brutally-beat-the-student-with-kicks-and-punches-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-258868-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कोचिंग में शिक्षक ने छात्र को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में स्थित एक कोचिंग में कक्षा नौ के छात्र के साथ शिक्षक ने बेरहमी से मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। परिजनों ने शिक्षक की शिकायत पुलिस से की है। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
वैद्यराज मोहल्ला निवासी अलंकार जैन का 15 वर्षीय बेटा आदि कक्षा नौ का छात्र है। वह पिछले एक साल से झोकनबाग में दवा मार्केट के पास स्थित एक कोचिंग में पढ़ रहा है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटा आदि मंगलवार को रोजाना की तरह कोचिंग गया हुआ था। तकरीबन साढ़े चार बजे कोचिंग में शिक्षक को किसी बात पर गुस्सा आ गया। इसके बाद शिक्षक ने गाली-गलौज करते हुए बेटे आदि के साथ लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। इसके बाद शिक्षक ने बेटे को अपमानित करते हुए उसे लात मारकर कोचिंग से भगा दिया। पिता ने बताया कि इस घटना के बाद से उनके बेटे को मानसिक के साथ-साथ शारीरिक पीड़ा भी हुई है। घटना के बाद से बेटा सहमा हुआ है। पिता ने शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।