फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Improvement in ranking of high school by 11 points, intermediate slipped by 13 places.

Jhansi News: हाईस्कूल की रैंकिंग में 11 अंकों का सुधार, इंटर में 13 पायदान फिसले

Sun, 21 Apr 2024 04:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Improvement in ranking of high school by 11 points, intermediate slipped by 13 places.
प्रदेश में उत्तीर्ण प्रतिशत में झांसी का 10वीं में 44वां, 12वीं में 73वां स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तुलना में इस बार प्रदेश में हाईस्कूल की रैंकिंग में जिला 11 अंक सुधरा है। जबकि, इंटरमीडिएट में 13 पायदान फिसल गया है। छात्रों के उत्तीर्ण प्रतिशत में झांसी का 10वीं में 44वां और 12वीं में 73वां स्थान आया है।

जिले के पिछले दो साल के यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम को देखें तो हाईस्कूल के रिजल्ट में लगातार सुधार हो रहा है। मगर इंटरमीडिएट का परिणाम गिरता जा रहा है। आंकड़े देखें तो वर्ष 2022 में 10वीं के परीक्षा परिणाम में झांसी का प्रदेश में 75वां स्थान था और जिला प्रदेश में सबसे फिसड्डी था। जबकि, 12वीं में झांसी ने 50वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं, 2023 में जिला प्रदेश में हाईस्कूल में 55वें और इंटरमीडिएट में 60वें पायदान पर रहा। इस बार इस साल हाईस्कूल में 23126 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 20535 विद्यार्थी पास हुए हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 21027 परीक्षार्थी बैठे। इसमें 15153 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण प्रतिशत में झांसी का 10वीं में 44वां और 12वीं में 73वां स्थान आया है। इंटरमीडिएट का रिजल्ट खराब रहा है। झांसी प्रदेश के तीन फिसड्डी जिलों में शामिल है। चूंकि, 2021 में कोरोना के चलते सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया था। उसको हटा दें तो पिछले 12 सालों में इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम सबसे बेहतर रहा है। जबकि, इंटरमीडिएट का सबसे खराब रहा है।
विज्ञापन



इस साल 8465 विद्यार्थी हो गए फेल
यूपी बोर्ड की परीक्षा इस साल 8465 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। हाईस्कूल 2591 और इंटरमीडिएट में 5874 परीक्षार्थी पास नहीं हो पाए हैं।


पिछले 12 सालों का परीक्षा परिणाम
.............................................
वर्ष 10वीं में पास 12वीं में पास
2012 81.73 86.90
2013 77.74 94.80
2014 75.89 92.95
2015 78.47 92.99
2016 84.10 91.35
2017 74.21 86.00
2018 79.32 79.40
2019 82.76 74.24
2020 86.16 83.65
2022 86.86 76.00
2023 87.98 72.96
(नोट: आंकड़े प्रतिशत में। 2021 में छात्र प्रोन्नत हुए।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed