फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Immersed in the worship of Lord Vishwakarma devotees

भगवान विश्वकर्मा की आराधना में डूबे भक्त

Sun, 18 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Immersed in the worship of Lord Vishwakarma devotees
Vishwakarma jyanti, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। शनिवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़ी धूम - धाम से मनाई गई । मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक, श्रृंगार कर हवन व पूजन किया। विश्वकर्मा समाज द्वारा महानगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विविध स्थानों पर श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


भगवान श्री विश्वकर्मा शोभायात्रा मंडल के तत्वावधान में टौरिया नरसिंह राव स्थित झा समाज के मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 121 महिलाएं मंगल कलश लिए चल रही थी। बैंड बाजों की भक्ति धुन पर शोभायात्रा पंचकुइयां, मानिक चौक आदि में भ्रमण कर वापिस मंदिर पहुंची। यहां हवन पूजन तथा अन्य कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर अरविंद झा, देवेंद्र भारद्वाज, लालाराम झा, संतोष झा, महापौर किरन राय, राम बाबू झा, राम दास झा, अरविंद ओझा, सतीश झा, एनआर ओझा, राम प्रकाश शर्मा, कुलदीप झा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

पांचाल समाज समिति के तत्वावधान में श्री विश्वकर्मा जी की पूजा भगवंत पुरा स्थित मंदिर में हुई।

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह ने मेधावी छात्र छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया। इस दौरान युवा युवतियों ने अपना परिचय दिया। कलाकारों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अनिल पांचाल, शिव लाल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र र्श्मा, देवेंद्र पांचाल, देवकरण नरेंद्र पांचाल, जानकी प्रसाद पांचाल आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह समिति के सदस्यों ने मनु विहार स्थित कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अजीत राय, पवन गुप्ता तूफान आदि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के तत्वावधान में केंद्रीय कार्यालय में खुशीपुरा में अध्यक्ष कोरी शिवचरण लच्छे व महेश नारायण वर्मा आदि ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई।  गांधी निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबावाय में प्रबंधक डा. एसके साहू, प्राचार्या इं. जय श्री साहू, डा. रमेश चंद्र कुशवाहा आदि ने विश्वकर्मा जी का पूजन किया।

भेल में लगी मनोहारी झांकियां
सरकारी संस्थाओं में भी भगवान विश्वकर्मा की जयंती भव्यता के साथ मनाई गई। कल कारखानों में भगवान विश्वकर्मा के अलावा औजारों और मशीनों का पूजन हुआ।
 बीएचईएल में ईकाई प्रमुख डीके दीक्षित ने कारखाने में विश्वकर्मा जी का पूजन किया। जयंती अवसर पर भेल के विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई झांकियों का देखा और तीन सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत कर संबंधित विभागों को सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कर्म ही पूजा है यह सूत्र प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में उतारे और राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे। इस अवसर पर भेल के अधिकारियों में सुभाष सक्सेना,  एससी गुप्ता, तरुण निगम, अरुण बी गुप्ता, हेमंत कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

इधर पारीछा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन केंद्र पर कीर्तन मंडलियों ने मनमोहक भजन सुनाए। भगवान विश्वकर्मा का पूजन बाद भंडारा हुआ। इस अवसर पर डिप्टी कमाडेंट वीके दुब,े नरेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, सतनाम सिंह, रमेश, बीएस भदौरिया आदि मौजूद रहे। सब स्टेशन पारीछा पर पूजन कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर एमएन लाल, अभय केशरवानी, पीडी स्वर्णकार, वीवी गिरी, रूपेश कुमार, राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे। भारत संचार निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में प्रदेश मंत्री अनिल उपाध्याय, अनिल तिवारी, आशीष गुप्ता आदि ने विश्वकर्मा जयंती मनाई।



भगवान विश्वकर्मा से ले प्रेरणा
 भगवान श्री विश्वकर्मा की शोभायात्रा में बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर अवधेश विश्वकर्मा शामिल रहे। बबीना, चिरगांव में हुई आयोजित सभाओं में उन्होंने कहा कि हमें भगवान विश्वकर्मा से एवं समाज में जन्में संतों तथा गुरुओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। एकजुट होकर  शिक्षा, रोजगार व राजनीति में उन्नति के रास्ते बनाए। इस अवसर पर दयाराम विश्वकर्मा, पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर संतोष राज वर्मा, केसी झा, अरविंद झा, राकेश विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed