फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Illegal mining on government land

नजूल की जमीन पर अवैध खनन

Wed, 07 Aug 2019 11:03 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining on government land
बिजौली में अवैध खनन कर रही जेसीबी को छोड़कर भागा चालक व खनन से कटी पहाड़ी।
सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा था अवैध खनन
विज्ञापन

झांसी। पौधरोपण के लिए जमीन तलाश करने बिजौली पहुंची नगर निगम की टीम ने नजूल की भूमि पर बड़े पैमाने पर अवैध खनन पकड़ा। मौके से खनन कार्य में लगी हुईं तीन गाड़ियां बरामद हुईं। जबकि, कुछ गाड़ियों को चालक टीम के सामने ही रफ्तार से भगा ले गए। इस मामले में नगर निगम की ओर से थाना प्रेमनगर में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
नौ अगस्त को वृहद स्तर पर पौधरोपण होना है। इसके लिए जमीन की तलाश करने बुधवार को नगर निगम की टीम बिजौली पहुंची। इसी दौरान जानकारी हुई कि बिजौली में स्थित निगम की 105 एकड़ भूमि पर व्यापक पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इस पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता के साथ टीम मौके पर पहुंची, तो वहां पाया कि जमीन से मिट्टी और पत्थर निकाले जा रहे हैं। टीम को आते देख मौके से दो चालक एक ट्रैक्टर और एक डंपर को भगा ले गए। जबकि, जेसीबी, एक पोकलैंड व एक ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया गया। नगर निगम की ओर से इसकी सूचना थाना प्रेमनगर पुलिस और खनिज विभाग को दी गई। बाद में नगर निगम की ओर से दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान खनिज अधिकारी महबूब खां, बिजौली चौकी इंचार्ज अजमेर सिंह, निगम के जोनल सेनेटरी ऑफिसर महेश वर्मा, क्षेत्रीय सेनेटरी ऑफिसर अभिलाष रायकवार, संपत्ति अधिकारी डॉ. पुष्पराज गौतम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन भी मांग चुका है रिपोर्ट
नजूल की बेशकीमती भूमि पर भूमाफियाओं की नजर है। अवैध कब्जों के कई मामले सामने आ चुके हैं। नजूल की भूमि को संरक्षित करने के लिए पिछले दिनों जिलाधिकारी ने इसका पूरा ब्योरा मांगा था, जिसमें बताया जाना है कि नजूल की कितनी भूमि है और कितने पर कब्जा है। रिपोर्ट में ये सामने आने के बाद कब्जा हटाकर नजूल की भूमि को संरक्षित किया जाएगा। साथ ही अवैध कब्जे करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed