फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If you want to become a forensic expert then you can take degree from BU

फॉरेंसिक एक्सपर्ट बनना चाहते हैं तो बीयू से ले सकते हैं डिग्री

Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
If you want to become a forensic expert then you can take degree from BU
झांसी। अगर आपकी अपराध जांच, मानव शरीर रचना विज्ञान में रुचि है तो फॉरेंसिक एक्सपर्ट बनकर अपने कॅरियर को संवार सकते हैं। छात्र-छात्राएं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से फॉरेंसिक साइंस की डिग्री लेकर कॅरियर बना सकते हैं। इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

बीयू की फॉरेंसिक साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनु सिंगला ने बताया कि अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल, धैर्य, तेज दिमाग और क्राइम इंवेस्टिगेशन में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ये फील्ड बहुत अच्छी है। ये कोर्स को करने के बाद विद्यार्थी फॉरेंसिक साइंस लैब, इंवेस्टिगेशन एजेंसी में नौकरी पा सकता है। अब तो कई विश्वविद्यालयों में ये कोर्स शुरू किया जा रहा है। ऐसे में छात्र-छात्राएं शिक्षक भी बन सकते हैं। जेआरएफ, नेट क्वालिफाई करके रिसर्च इंस्टीट्यूट में भी काम कर सकते हैं। खुद की भी लैब खोल सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीयू में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 10 जून तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभाग में चार सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए गए हैं। पांच से दस हजार रुपये फीस देकर छात्र-छात्राएं सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट पास अभ्यर्थी के लिए कोर्स
कोर्स का नाम: बीएससी ऑनर्स फॉरेंसिक साइंस
योग्यता : 50 फीसदी अंकों से विज्ञान संकाय में इंटर
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि: तीन साल
सीट : 120
फीस : 29200
स्नातक पास अभ्यर्थी के लिए कोर्स
कोर्स का नाम : एमएससी फॉरेंसिक साइंस
योग्यता : 50 फीसदी अंकों से बीएससी (बायो, मैथ)
चयन प्रक्रिया : प्रवेश परीक्षा
अवधि: दो साल
सीट : 40
फीस : 58700
--
डिप्लोमा भी ले सकते हैं
पीजी डिप्लोमा इन फॉरेंसिक साइंस
योग्यता : 45 फीसदी से बीएससी (ऑनर्स, केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री आदि), बीए
चयन प्रक्रिया: सीधे प्रवेश
अवधि : एक साल
सीट: 20
फीस: 18200
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed