{"_id":"5f15ed488ebc3e74a90b71ae","slug":"if-you-absent-that-stop-sallary-jhansi-news-jhs1720036117","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिले तो रोक दिया जाएगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिले तो रोक दिया जाएगा वेतन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते कहर को रोकने के लिए नगर निगम सैनिटाइजेशन और फॉगिंग पर जोर दे रहा है। इसे लेकर नगर आयुक्त अवनीश राय ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। साथ ही, वार्ड से गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
नगर आयुक्त अवनीश राय ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि महानगर में कोविड 19 की रोकथाम और स्वच्छता को लेकर 30 अधिकारियों को वार्डवार क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। सभी अधिकारी सुबह नौ बजे सैनिटाइजेशन होने तक और शाम सात बजे रोस्टर के अनुसार फॉगिंग के दौरान अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट देंगे। नगर आयुक्त ने निर्देशों में कहा है कि अगर कोई अधिकारी वार्ड के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाया जाता है, तो वेतन रोका जाएगा। साथ ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले तीन हजार लोगों का हुआ सर्वे
झांसी। नगर निगम की टीमों ने सर्विलांस सर्वे का काम शुरू कर दिया है। पहले दिन नगर निगम की 60 टीमों ने 3224 लोगों से स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान एक व्यक्ति में लक्षण पाए गए। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। शासन के निर्देश के बाद टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की पड़ताल कर रही हैं।