{"_id":"60f091088ebc3e8964134325","slug":"if-the-water-crisis-is-not-resolved-then-there-will-be-movement-jhansi-news-jhs199630974","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संकट दूर न हुआ तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संकट दूर न हुआ तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
झांसी। जल संकट के निराकरण की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल ने जिलाध्यक्ष नईम मंसूरी और बुंदेलखंड युवा क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर जल संकट दूर करने के लिए नारेबाजी की। तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि जल संकट दूर करने के लिए प्रशासन कदम नहीं उठाएगा तो आंदोलन किया जाएगा।
बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड के सभी जनपदों में जल संकट के निराकरण की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। झांसी में जिलाध्यक्ष मो. नईम मंसूरी और बुंदेलखंड युवा क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए जल संकट दूर करने के लिए नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए मो. नईम मंसूरी ने कहा कि जिले में जल संकट ने विकराल रूप ले लिया है। अगर उचित योजना प्रशासन ने नहीं बनाई तो आने वाले समय में बहुत बड़ा जल संकट हो जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से अरविंद शुक्ला नगर अध्यक्ष, हर किशोर रजक, देवेंद्र रायकवार, रवि शंकर, संतोष परिहार, देवेंद्र अहिरवार, दिनेश सेंगर, अनवार अहमद मंसूरी, मुबारक खान, भरत राजा, शारदा शर्मा, लोकेंद्र सिंह, दुर्गा प्रसाद रायकवार, देवेंद्र सेंगर आदि उपस्थित रहे।