फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   If the rumor of Kovid kit ban from Mumbai came, the chemists of Jhansi returned 5000 kits

महाराष्ट्र में कोविड किट बैन की अफवाह से केमिस्टों ने लौटाई कोविड जांच किट

Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
If the rumor of Kovid kit ban from Mumbai came, the chemists of Jhansi returned 5000 kits
झांसी। मुंबई में कोविड किट पर बैन लगने की अफवाह से झांसी के केमिस्टों ने पांच हजार किट कंपनियों को लौटा दी हैं। जबकि, केंद्र सरकार की तरफ से किट खरीदकर घर पर ही जांच कराने की सुविधा मिली हुई है। अब झांसी में कोरोना जांच किट का जबरदस्त टोटा हो गया है। बृहस्पतिवार को किसी भी मेडिकल स्टोर पर यह टेस्ट किट नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में अब तक ज्यादा गंभीर मामले सामने नहीं आए हैं मगर ये पिछले दोनों लहरों की तुलना में ज्यादा संक्रामक है। इसमें एक से दूसरे व्यक्ति काफी तेजी से संक्रमित हो रहे हैं। मरीजों की बढ़ती तादाद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने कोविड के संदिग्ध मरीजों को घर पर ही जांच की सुविधा दी हुई है। मेडिकल स्टोर से किट खरीदकर संदिग्ध अपनी जांच खुद कर सकता है। इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। वहीं, महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते घर पर कोविड सेल्फ टेस्ट किट पर बैन लगने की अफवाह के चलते झांसी के केमिस्ट घबरा गए। यह सूचना तेजी से फैल गई कि जल्द ही किट बैन कर दी जाएगी, क्योंकि सरकार के सामने कोरोना मरीजों के सटीक आंकड़े सामने नहीं आ पा रहे हैं। झांसी के केमिस्टों को लगा कि कहीं उनका पैसा न फंस जाए, इसलिए दवा विक्रेताओं ने लगभग पांच हजार किट कंपनियों को लौटा दी हैं।
विज्ञापन

500 से ज्यादा लोग कर चुके हैं जांच
झांसी में कुछ दिन पहले तक दो तरह की कोविड टेस्ट किट उपलब्ध थीं, जिनकी कीमत 350 और 1250 रुपये थी। बताया गया कि जिले में लगभग 500 लोग कोरोना जांच किट मेडिकल स्टोरों से खरीदकर घरों पर जांच कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोविड सेल्फ टेस्ट किट पर बैन लगने का मेसेज झांसी के दवा विक्रेताओं के पास आया। इसमें कहा गया कि कोविड मरीजों का सही आंकड़ा सामने न आने पर महाराष्ट्र में इसे बैन कर दिया गया है। साथ ही बिक्री करने वालों के लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। इस वजह से केमिस्टों ने लगभग 5000 किट कंपनियों को वापस कर दी हैं। - नितिन मोदी, सचिव, जिला केमिस्ट एसोसिएशन, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed