फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Husband's friend, accountant, raped a married woman

Jhansi: पति के दोस्त लेखपाल ने विवाहिता से किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Apr 2026 01:47 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 04 Apr 2026 01:47 AM IST
सार

पीड़िता का आरोप है नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पति भी लेखपाल दोस्त के साथ मिलकर उसे धमका रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Husband's friend, accountant, raped a married woman
विवाहिता से दुष्कर्म।

विस्तार

थाना सीपरी बाजार के अंतर्गत रहने वाली विवाहिता ने पति के दोस्त एवं दतिया में लेखपाल पद पर तैनात दीप नारायण गौड़ के खिलाफ दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है पति भी लेखपाल के साथ मिलकर उसे धमका रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2023 में उसके पहले पति की मौत हो गई। उसके बाद उसकी मुलाकात दतिया निवासी युवक से हुई। उसने खुद को दतिया में सरकारी कर्मचारी बताया। उसके प्रस्ताव पर उसने 5 नवंबर 2024 को शादी रचा ली। वह दतिया स्थित ससुराल जाकर रहने लगी। पीड़िता का कहना है पति की मौजूदगी में उसका लेखपाल दोस्त दीप नारायण अक्सर घर आता-जाता था। 22 जुलाई 2025 की रात पति और लेखपाल दीप नारायण शराब के नशे में घर आए। उसे नशीला पदार्थ खिला दिया। अचेत होने के बाद दीप नारायण गौड़ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर जब उसने विरोध किया तो पति ने जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे के मुताबिक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed