फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband used to beat her every day. Sad woman committed suicide by jumping in front of a goods train.

Jhansi News: पति आए दिन करता था पिटाई..दुखी महिला ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दे दी जान

Sat, 01 Jun 2024 04:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Husband used to beat her every day. Sad woman committed suicide by jumping in front of a goods train.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। बड़ागांव के टंकोरी गांव निवासी युवक आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बृहस्पतिवार को भी उसने मारपीट की थी। इससे दुखी होकर महिला रात को करीब 11 बजे घर से निकल गई और गांव के बाहर रेलवे लाइन पर पहुंच गई और मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। वहीं मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
बड़ागांव थाने के टंकोरी निवासी जितेंद्र कुमार झा मोबाइल शॉप चलाता है। परिजनों के मुताबिक करीब 13 साल पहले समथर निवासी प्रीति (32) से उसकी शादी हुई थी। दपंती को दो बच्चे हैं। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। जितेंद्र शराब पीने का भी आदी है। नशे में प्रीति को पीटता था। परिजनों ने कई बार पंचायत की लेकिन, बात नहीं बनी। बीते दिन भी जितेंद्र शराब पीकर आया और झगड़ने लगा। बृहस्पतिवार को जितेंद्र को समझाने के लिए प्रीति की छोटी बहन ने उसे फोन किया। जितेंद्र उसके साथ भी गाली गलौज करने लगा। इसी बात पर रात में पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। जितेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। आए दिन की मारपीट से दुखी होकर प्रीति रात को घर से निकल गई। वह गांव के बाहर पहुंची और मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। देर रात करीब दो बजे शव मिलने की सूचना पर जितेंद्र भी पहुंच गया। जितेंद्र ने मायके वालों को सूचना दी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मायके पक्ष की तहरीर के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



इनसेट
पति के रवैये से सहम उठती थी प्रीति

जितेंद्र ने इंटर पास किया है। उसके बाद से छोटा-मोटा काम करने लगा। परिवार वालों का कहना है कि वह आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। कोई दिन ही ऐसा बीतता होगा जब घर में झगड़ा न होता हो। प्रीति ने कई दफा अपने मायके में भी बताया था। वह भी समझाने के लिए आए लेकिन उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed