फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband kill wife and son in jhansi

Jhansi News: पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या कर ऑटो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

Sun, 02 Jun 2024 06:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Husband kill wife and son in jhansi
झांसी। शनिवार की रात को प्रेमनगर की पुरानी पुलिस चौकी के तलैया मोहल्ले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑटो चालक ने मायके में भतीजे का जन्मदिन मनाने आई अपनी पत्नी और चार साल के बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। ऑटो चालक ने बेटे को मारने के बाद उसके शव को कपड़े के सहारे पंखे के कुंडे से लटका दिया था। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक शराब पीने का आदी था। आज भी वह शराब के नशे में ही ससुराल पहुंचा था। उस वक्त घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था। पति पत्नी में झगड़ा हुआ और उसके बाद दोनों की हत्या करके खुद ने भी रसोई में जाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के पठौरिया मोहल्ला निवासी नीलेश साहू (40) का आठ साल पहले तलैया मोहल्ला निवासी प्रियंका (35) से विवाह हुआ था। परिवार में चार साल का बेटा हिमांशु था। नीलेश ऑटो चलाता था। 29 मई को प्रियंका के भतीजे प्रियांशु के पहला जन्मदिन था। बर्थ डे मनाने प्रियंका अपने बेटे हिमांशु के साथ 28 मई को मायके आ गई। तब से वह यहीं रह रही थी। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि परिजनों से की गई पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक शनिवार शाम प्रियंका की मां कमलेश पास के मोहल्ले बल्लमपुर गई थी जबकि भाई मोनू अपनी छोटी बहन से मिलने बबीना चला गया। घर में सिर्फ प्रियंका और उसका चार साल का बेटा हिमांशु ही था। रात को करीब सात बजे शराब के नशे में नीलेश भी वहां पहुंचा। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। घर से तेज आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद आवाज आनी बंद हो गई। रात करीब नौ बजे जब प्रियंका का भाई मोनू घर पहुंचा तब सामने वाले कमरे में प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था। उसके चेहरे से खून बह रहा था। उसी कमरे में मासूम हिमांशु का शव फंदे से लटका था। किचन में नीलेश का शव भी फंदे पर झूल रहा था। यह खौफनाक दृश्य देखकर मोनू बदहवास हो उठा। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। एसएसपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच पड़ताल में घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आई है। नीलेश शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। आज भी शराब पीकर वह आया था। उसके बाद ही उसने अपनी पत्नी और बेटे को मारा। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed