फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband hanged himself in front of his wife by making a video call died after 13 days in jhansi

गीता के बिन न जी सका 'साजन': पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, महिला के मायके जाने से दुखी था पति

Thu, 18 May 2023 09:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 May 2023 09:09 PM IST
सार

पत्नी गीता पांच मई को अपना पेपर देने मायके धरमपुरा चली गई। भूपेंद्र ही उसे मायके छोड़कर आया लेकिन, पत्नी के जाने से वह दुखी था। वह गीता को जाने नहीं देना चाहता था।

विज्ञापन
Husband hanged himself in front of his wife by making a video call died after 13 days in jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी एक युवक पत्नी को वीडियो कॉल लगाकर उसके सामने ही फांसी के फंदे पर झूल गया। पति को फांसी लगाता देख पत्नी घबरा उठी। उसने तुरंत ससुर और देवर को फोन करके इसके बारे में बताया। वह लोग तुरंत कमरे में पहुंच गए और उसे फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आए। करीब 13 दिन तक चले उपचार के बाद बृहस्पतिवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन

टीकमगढ़ के देहात थाना के मवई गांव निवासी भूपेंद्र (21) पुत्र नंदकिशोर अपने पिता के साथ गल्ले की दुकान चलाता था। पत्नी गीता पांच मई को अपना पेपर देने मायके धरमपुरा चली गई। भूपेंद्र ही उसे मायके छोड़कर आया लेकिन, पत्नी के जाने से वह दुखी था। वह गीता को जाने नहीं देना चाहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भूपेंद्र ने गीता को वीडियो कॉल लगाया और उसके सामने ही फांसी लगा ली। यह देखकर गीता डर गई। उसने तुरंत अपने सुसर नंदकिशोर को फोन करके इस बाते में बताया। यह सुनकर नंदकिशोर के भी होश उड़ गए। वह परिजनों के साथ भागकर भूपेंद्र के कमरे में पहुंचे, तब दरवाजा खुला हुआ था और भूपेंद्र फंदे से लटक रहा था। 

विज्ञापन

उन लोगों ने भूपेंद्र को तुंरत फंदे से नीचे उतारा। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उसकी नाजुक हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर लिया। यहां 13 दिन चले उपचार के बाद उसने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि दो साल पहले ही भूपेंद्र की शादी की गई थी। वह लोग भूपेंद्र के ऊपरी बाधा के फेर में फंसकर जादू-टोना में चक्कर में भी पड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed