फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hurt by mother beating in Jhansi daughter commits suicide by drinking poison

मार न सह सकी लाडो: मां ने मोनिका को गुस्से में लगाए थप्पड़, आहत बेटी ने पिया जहर; मामूली सी बात पर हुई थी कलह

Thu, 18 May 2023 05:30 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 May 2023 05:30 PM IST
सार

मोनिका 11वीं की छात्रा थी। गुरुवार सुबह मोनिका छत पर गई थी। मां उसे नीचे से बुला रही थी। काफी देर तक जब मोनिका नीचे नहीं आई तब मां ऊपर चली गई। उसने मोनिका को फटकार लगाते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए थे। 

विज्ञापन
Hurt by mother beating in Jhansi daughter commits suicide by drinking poison
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मां की फटकार और पिटाई से नाराज होकर किशोरी ने गुरुवार सुबह जहर खा लिया। परिजन अचेत हाल में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

नवाबाद पुलिस के मुताबिक मैरी गांव निवासी हीरालाल की पुत्री मोनिका (17) 11वीं की छात्रा थी। गुरुवार सुबह मोनिका छत पर गई थी। मां उसे नीचे से बुला रही थी। काफी देर तक जब मोनिका नीचे नहीं आई तब मां ऊपर चली गई। उसने मोनिका को फटकार लगाते हुए कई थप्पड़ जड़ दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मोनिका रोने लगी। घर में ही पिता ने खेती के लिए कीटनाशक रखे थे। मोनिका ने उसे निगल लिया। कुछ देर बाद जब मां दोबारा उसके कमरे में पहुंची तब मोनिका अचेत होकर बिस्तर पर पड़ी थी। यह देखकर मां घबरा गई। उन्होंने मोनिका को जगाने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं उठी। 

विज्ञापन

तब तक पिता हीरालाल समेत अन्य परिजन भी वहां आ गए। तुरंत मोनिका को परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टरों ने उसके जहर खाने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पूछताछ में मां की फटकाने के बाद किशोरी के जहर खाने की बात मालूम चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed