फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hungry labourers snatch chips packet on railway station

भूखे मजदूरों ने प्लेटफार्म पर लूटे चिप्स के पैकेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
hungry labourers snatch chips packet on railway station
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर मुंबई से आई श्रमिक एक्सप्रेस में सवार कुछ भूखे म0जदूरों ने ठेले पर रखे चिप्स के पैकेटों को लूट लिया। आरपीएफ ने चिप्स के पैकेटों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस घटना से ट्रेन में सवार दूसरे श्रमिक मुंह ताकते रह गए। वीडियो वायरल होने पर यह मामला चर्चा में आ गया। लॉकडाउन के लगातार बढ़ने के कारण हजारों लोग अभी भी अपने घर से दूसरे शहरों में फंसे हैं। इन लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए राज्य सरकारों की आपसी सहमति के बाद एक मई से श्रमिक ट्रेनों का लगातार संचालन किया जा रहा है। दोपहर के वक्त प्लेटफार्म दो पर मुंबई से गोरखपुर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस आकर रुकी। आईआरआरसीटी के कर्मचारी एक ठेले पर चिप्स के पैकेट व पानी की बोतल डिब्बों में रखकर बांटने के लिए ले जा रहे थे। ट्रेन में बैठे सभी एक हजार से अधिक मजदूरों को एक चिप्स का पैकेट व एक पानी की बोतल मिलनी थी। कर्मचारी जब ठेले को बीच प्लेटफार्म पर ले जा रहे थे, तभी भूख से बेहाल कुछ मजदूर कोचों से उतरे और उन्होंने चिप्स के पैकेट लूटने शुरू कर दिए। दस सेकेंड में ही मजदूर सभी पैकेट लूटकर कोचों में घुस गए। आरपीएफ कर्मियों ने पैकेटों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। आरपीएफ व कैटरिंग कर्मचारियों के पास पीपीई किट न होने के कारण वे कोरोना वायरस के डर से कोचों के अंदर नहीं गए। इस कारण मजदूरों से पैकेट वापस नहीं लिए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed