{"_id":"6143a5998ebc3e916b72b356","slug":"how-will-the-pits-of-the-roads-of-the-metropolis-be-filled-for-56-lakhs-jhansi-news-jhs2044936168","type":"story","status":"publish","title_hn":"56 लाख में कैसे भरे जाएंगे महानगर की सड़कों के गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
56 लाख में कैसे भरे जाएंगे महानगर की सड़कों के गड्ढे
विज्ञापन
झांसी। बीस सितंबर से सड़कों को गड्ढा मुक्त अभियान आरंभ होना है लेकिन, महकमे को पहली किस्त के तौर पर महज 56 लाख रुपये ही दिए गए। ऐसे में सवाल खड़े होने शुरू हो गए कि बारिश के दौरान सड़कों पर जगह-जगह हुए गड्ढे इस मामूली रकम से कैसे भरे जा सकेंगे।
बारिश के मौसम में महानगर की तकरीबन हर सड़क का बुरा हाल हो गया। हर प्रमुख सड़क पर गड्ढे हो गए हैं। ग्वालियर रोड, बीकेडी चौराहा से इलाइट चौराहा, खंडेराव गेट से चित्रा चौराहा, रानी महल, मिर्नवा चौराहा, जीवनशाह तिराहा, पत्थर गली, आईटीआई कैंपस के करीब, सिद्घेश्वर नगर, बी ब्लॉक, शिवपुरी समेत अन्य इलाकों में सड़क खस्ताहाल हो चुकी। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों के चलते लोगों का चलना मुहाल हो गया। स्थानीय निवासियों लोगों का कहना है कि सड़कों की मरम्मत न होने से जगह-जगह बने गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं। सड़क की गिट्टी उखड़कर बिखरी पड़ी है। इससे फिसलकर वाहन सवार अक्सर गिर पड़ते हैं। मोटरसाइकिल सवारों का खर्चा भी बढ़ गया। इन गड्ढों की वजह से समय से पहले ही उनको वाहन के टायर-टयूब बदलवाने को मजबूर होना पड़ रहा है। अब इन गड्ढों को खत्म करने के लिए पीडब्ल्यूडी अभियान आरंभ करने जा रहा लेकिन, इसके लिए पहली किस्त के तौर पर सिर्फ 56 लाख रुपये ही जारी किए गए। ऐसे में अभियंताओं को यह समझ में नहीं आ रहा है कि काम की शुरूआत कैसे की जाए। नोडल अभियंता सुनील कुमार का कहना है कि अभियान शुरू किया जाएगा। आवश्यकता के मुताबिक शासन से बजट आवंटित होगा।
- सड़कों की दशा बेहद खराब है, कई बार दुर्घटनाएं हो जाती हैं लेकिन, इनकी मरम्मत नहीं कराई गई। आईटीआई के आसपास के सभी मोहल्लों की भीतरी सड़कों का हाल बुरा है। बारिश के समय मुश्किल और बढ़ जाती है
विज्ञापन
मजीद खान
- सड़क खराब होने से अकसर वाहन सवार यहां गिरते हैं। पानी भी इनमें भर जाता है। सभी आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है
चंदू कुशवाहा
-रास्ता खराब होने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है। सड़क पर लोग अकसर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। बच्चों को भी आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए
सलमान