{"_id":"5fce81468ebc3ecfb2365ee7","slug":"how-to-stop-road-accident-jhansi-news-jhs1829210133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों पर कैसे लगे लगाम, टूटी सड़क, गहरे गड्ढों ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों पर कैसे लगे लगाम, टूटी सड़क, गहरे गड्ढों ने किया परेशान
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश सरकार अच्छी सड़क को विकास का परिचायक बता रही है, लेकिन महानगर में सड़कों के विकास में गहरे जख्म हो गए हैं। हादसों पर लगाम लगाने के लिए बड़ी योजनाएं बन रही हैं, लेकिन हादसों का कारण बन रहे गड्ढे दुरुस्त करने की कवायद ठप है। महानगर में कई जगहों पर ऐसे गड्ढे हैं, जिनकी चपेट में आए तो जान बचना मुश्किल है, लेकिन जिम्मेदारों को गड्ढे नजर ही नहीं आ रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी पाइपलाइन डलने के चलते गड्ढे होने का तर्क देते हैं। जबकि जल निगम को सड़कों को खोदने से काम है, बाकी गड्ढ़े भरने का काम अधर मेें है। सोमवार को अमर उजाला की टीम ने महानगर के प्रमुख इलाकों में सड़कों का हाल देखा। इस दौरान कई जगह पर गड्ढे हादसे को आमंत्रण देते नजर आए।
----------
खंडेराव गेट
महानगर के खंडेराव गेट से आशिक चौराहे तक कई जगहों पर गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। चौराहे पर ही एक गड्ढे को लोगों ने पत्थर रखकर बंद किया, लेकिन वाहनों की बोझ से पत्थर टूट गया और लोग हादसों के शिकार होने लगे। खंडेराव गेट पर भी गड्ढा हादसों को दावत दे रहा है।
--------
नरसिंहराव टौरिया
पंचकुइयां से नरसिंहराव टौरिया जाने वाले मार्ग पर पुलिया टूट गई है। लोग बताते हैं कि कुछ दिन पहले ट्रैक्टर निकलने से पुलिया का पत्थर टूट गया। इसके चलते करीब तीन फीट गहरा गड्ढा है। गड्ढे के चलते कई लोगों का पैर टूट चुका है, तो एक युवक का सिर फट चुका है।
विज्ञापन
--------
अजय इन्क्लेव
बकरा मंडी स्थित अजय इन्क्लेव के पास तो गड्ढे में से निकल रहा वाल्व हादसे को दावत दे रहा है। इसके चलते लोग अंधेरे में कई बार हादसे के शिकार हो चुके हैं। दो बाल्व निकलने से आए दिन लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
----------
अंजनी हनुमान मंदिर
शहर के अंजनी हनुमान मंदिर के पास पाइप लाइन डालने के लिए चार महीने पहले सड़क खोदी गई थी। इसके बाद सड़क बनाई गई। अब फिर से दूसरी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोद दिया गया है। इसके चलते सड़क पर गड्ढों की भरमार है।
------------
कहते हैं लोग
खंडेराव गेट पर पत्थर उखड़ा पड़ा है। आए दिन लोग चुटहिल होते हैं। दिक्कत का सामना करना पड़ता है।- सूरज सोनी
-------
नरसिंह राव टौरिया के पास पुलिया टूटने के बाद करीब चार फीट गहरा गड्ढा हो चुका है। लोग चुटहिल हो रहे हैं।- प्रशांत
---------
अजय इन्क्लेव के पास भी गहरा गड्ढा हो गया है। कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही।- शहनवाज
-------
गड्ढे से पाइपलाइन के वाल्व निकल रहे हैं। अंधेरे में वाल्व न दिखने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं।- वसीम
--------
सड़कें उखड़ी पड़ी हुई हैं। जल निगम ने पाइपलाइन के नाम पर सारी सड़कों पर गड्ढे कर दिए हैं।- मोहित
अंजनी हनुमान मंदिर के पास चार महीने बाद फिर से सड़क खोदी जा रही है। गड्ढे दिक्कत बढ़ा रहे हैं।- अमित मिश्रा
महानगर में कई जगहों पर पाइपलाइन डाली जा रही है। सड़कों को खोदने वाली संस्था ही उसे दुरुस्त करेगी। इसके लिए जल निगम को पत्र लिखा गया है। साथ ही जहां भी गड्ढे हैं, उनको जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।
एलएन सिंह, मुख्य अभियंता, नगर निगम