फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hotel, restorent celebration not new year party celebrate his home

होटल-रेस्टोरेंट नहीं, अपनों के साथ घर पर ही मनाएंगे नए साल का जश्न

Thu, 31 Dec 2020 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Hotel, restorent celebration not new year party celebrate his home
झांसी। कोरोना काल में नए साल का इस्तकबाल अलग अंदाज में होगा। इस बार ज्यादातर लोग 31 दिसंबर की रात होटल-रेस्टोरेंट में पार्टियों का आयोजन करने की बजाय अपने घरों में परिवार के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। इतना ही नहीं, अगले दिन एक जनवरी को सभी ने अलग ही तैयारी कर रखी है। कोई देवताओं के दर्शन कर साल 2021 में सभी की सलामती की दुआ मांगेगा, तो कोई जरूरतमंद बच्चों के साथ नया साल मनाएगा।
विज्ञापन

जाते हुए साल 2020 में लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण जैसी त्रासदियों को झेला। लॉकडाउन लागू रहने की वजह से महीनों जनजीवन ठप बना रहा। इस महामारी का खतरा अभी भी बरकरार है। हालांकि, 2021 में इससे बचाव के लिए वैक्सीन आने वाली है। लेकिन, लोग पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। यही वजह है कि 31 दिसंबर की शाम से ही गुलजार हो जाने वाले होटल - रेस्टोरेंटों में इस बार कोई खास तैयारियां नहीं हैं। इतना ही नहीं, कॉलोनियों और मुहल्लों में आयोजित होने वाली पार्टियों की भी कोई तैयारी नहीं है।
विज्ञापन

ज्यादातर लोग अपने घर में ही रहकर परिवार के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। खासतौर पर बच्चे उत्साहित हैं। उन्होंने घर में ही ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर लिए हैं। साथ ही, केक के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं। बड़ों ने भी बच्चों को उपहार देने की तैयारी कर ली है। नए-नए संकल्पों के साथ लोग नए साल का आगाज करेंगे। इसके अलावा साल 2021 के पहले दिन एक जनवरी को लोगों की तैयारी ओरछा रामराजा सरकार व दतिया में पीतांबरा पीठ में दर्शन करने जाने की है। वहीं, तमाम लोग बच्चों के बीच नया साल मनाएंगे। उन्हें उपहार भेंट कर नए साल की खुशियां बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2020 कोरोना वायरस के संक्रमण की त्रासदियों से जूझता हुआ गुजरा। उम्मीद है कि आने वाले साल में कोरोना वायरस से छुटकारा मिलेगा। खतरे से बचने के लिए इस साल घर में रहकर ही परिवार के साथ नए साल का स्वागत करेंगे।
- डॉली विलियम, ईसाईटोला
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा कम जरूर हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अभी भी बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यही वजह है कि इस साल 31 दिसंबर की रात घर में ही परिवार के साथ गुजारी जाएगी।
- जितेंद्र, खातीबाबा
कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में 31 दिसंबर की रात कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां ये स्थिति नहीं है। ऐसे में हमें खुद से सावधान रहने की जरूरत है। घर पर ही केक काटकर नए साल का स्वागत करेंगे। - स्वीटी, सीपरी बाजार
साल 2020 कोरोना की त्रासदियों के लिए याद किया जाएगा। साल 2021 में इस स्थिति का सामना न करना पड़े, इसके लिए साल के पहले दिन मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना की जाएगी। घर में रहकर सहेलियों के साथ नए साल का स्वागत करेंगे। - मेधावी राय, ऊं शांति ग्रीन कॉलोनी
जाता हुआ साल हमारे सामने तमाम चुनौतियां छोड़कर जा रहा है, जिसका सामने हमें आने वाले साल में सामना करना होगा। हर साल 31 दिसंबर को परिवार के साथ बाहर जाते थे, लेकिन इस बार घर में ही रहेंगे और परिवार के साथ केक काटेंगे।
- तनीषा साहू, सीपरी बाजार
आशंकाओं से भरे माहौल के बीच हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अभी भी हमारे ऊपर मंडरा रहा है। मानवता इससे सुरक्षित रहे, इसके लिए एक जनवरी को मंदिर जाकर भगवान से प्रार्थना करेंगे।
- पंकज साहू, नगरा
नए साल के स्वागत को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे हैं। पार्टी में तो इस बार शिरकत नहीं करेंगे, लेकिन घर में ही पार्टी का आयोजन करेंगे। परिवार के सभी लोग मिलकर केक काटेंगे और नई उम्मीदों के साथ साल 2021 में प्रवेश करेंगे।
- गौरव तिवारी, आवास विकास
साल 2020 जैसा कोई साल न आए, ईश्वर से यही प्रार्थना के साथ वर्ष 2021 में प्रवेश करेंगे। भीड़भाड़ न हो, इसके लिए इस बार पार्टी में शामिल नहीं होंगे। बल्कि, बच्चों के साथ हंसते - मुस्कराते और ईश्वर का खैर मनाते हुए नए साल में प्रवेश करेंगे।
- मोहिनी सेन, आवास विकास
इस बार नए साल का इस्तकबाल घर में रहकर ही करेंगे। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। घर में अपनों के साथ साल की आखिरी शाम को इंजॉय करेंगे। केक काटेंगे और खुशी-खुशी साल 2021 में प्रवेश करेंगे। कोरोना के खतरे के चलते घर में ही केक बनाया है।

- परमजीत कौर, मसीहागंज
बाहर जाने का प्लान था, लेकिन कोरोना की वजह से प्लान कैंसिल कर दिया है। अब घर में रहकर ही परिवार के साथ पार्टी मनाएंगे। 31 दिसंबर की रात 12 बजे केक काटेंगे। अगले दिन एक जनवरी को बच्चों के दोस्तों के साथ नए साल का पहला दिन बिताएंगे।
- साक्षी त्रिपाठी, आदर्श नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed