फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hotel owner attempted suicide, condition critical

होटल मालिक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hotel owner attempted suicide, condition critical
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में एक होटल कारोबारी ने विषाक्त का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की, समय रहते परिजनों को जानकारी होने पर उसे बचा लिया गया। आत्महत्या की कोशिश करने से पहले कारोबारी ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें आत्मघाती कदम उठाने के लिए पत्नी व सास-ससुर को जिम्मेदार ठहराया था। कारोबारी के पिता की ओर से शिकायत पुलिस से भी की गई है।
विज्ञापन

न्यू टोरिया झोकनबाग निवासी चरनजीत सिंह (38) का दिल्ली में पार्टनरशिप में होटल है। बीती रात उन्होंने जान देेने की नीयत से विषाक्त का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। वे उन्हें आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां कारोबारी का आईसीयू में इलाज जारी है। आत्महत्या की कोशिश से पहले कारोबारी ने सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसमें उसने लिखा था कि पत्नी व सास-ससुर से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है। इन तीनों लोगों ने मेरे साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर ले गए। साथ ही उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सुसाइड नोट में कारोबारी ने लिखा कि उसने इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी, परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वह इन तीनों तंग आकर आत्महत्या कर रहा है। कारोबारी के पिता ने मामले की शिकायत नवाबाद थाने में की है। इस बारे में सीओ सिटी राजेश राय ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है। दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed