फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hospital for birds in karguwan ji

करगुवां जी में खुलेगा पक्षियों के लिए अस्पताल

Sat, 25 Jan 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
hospital for birds in karguwan ji
झांसी। करगुवां जी जैन तीर्थ में जैन समाज की ओर से पक्षियों के लिए अस्पताल खोला जाएगा। इसमें चिकित्सक व नर्स पक्षियों का निशुल्क उपचार करेंगे। वहीं, तीर्थ परिसर में पक्षियों के लिए भारी संख्या में घौसले तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक जैन तीर्थ करगुवां जी में श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान का श्रद्धालुओं ने अभिषेक कर शांति धारा और विश्व शांति यज्ञ कर निर्वाण लाडू समर्पित किए। इस मौके पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने भगवान आदिनाथ के संदेश पर प्रकाश डाला। इस मौके पर तय हुआ, कि समाज की ओर से पंक्षियों के लिए पहला अस्पताल खोला जाएगा। इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन, महामंत्री प्रवीण कुमार जैन, छत्तीसगढ़ के उद्योग महाप्रबंधक रमेश चंद्र जैन, आशीष जैन, सुभाष जैन, रविंद्र जैन, शिखर चंद्र जैन, डा. सचिन जैन, प्रतिभा जैन, कमलेश भंडारी, निर्मला जैन आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed