{"_id":"67cdfee50e21a332e404902b","slug":"holika-dahan-will-happen-at-1254-places-will-be-monitored-by-drones-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-510189-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 1254 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 1254 जगहों पर होगा होलिका दहन, ड्रोन से होगी निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जनपद में कुल 1254 स्थानों पर होलिका दहन होगा। होली के दिन ही जुमा को देखते हुए पुलिस ने अभी से सतर्कता बरतनी शुरू कर दी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।
सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए भी साइबर सेल को लगाया गया है। संदिग्ध सोशल मीडिया खाते भी पुलिस के रडार पर है। एलआईयू को भी निचले स्तर पर निगरानी के लिए सतर्क किया गया है। थानावार पीस कमेटी की मीटिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
14 मार्च को होली एवं जुमा के एक ही दिन होने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसे शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की है। हालांकि राहत की बात यह है कि महाकुंभ ड्यूटी में गई फोर्स वापस लौट आई है। अब जनपद में पर्याप्त पुलिस बल है। पुलिस अफसरों का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्ण कराने की तैयारी शुरू कर दी गई। महानगर के कई इलाकों को संवेदनशील स्थान के तौर पर चिह्नित किया गया है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए अलग से टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
जनपद में कुल 1254 स्थानों पर होलिका दहन होगा। यहां अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगा। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। गश्त भी शुरू कराई गई है। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।