फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Chitrakoot, Devipatan, Moradabad, Gorakhpur, Mirzapur, Basti, Meerut and Lucknow won the matches.

हॉकी : चित्रकूट, देवीपाटन, मुरादाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती, मेरठ और लखनऊ ने जीते मुकाबले

Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 03 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Hockey: Chitrakoot, Devipatan, Moradabad, Gorakhpur, Mirzapur, Basti, Meerut and Lucknow won the matches.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी राज्य स्तरीय पुरुष प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता में चित्रकूट, देवीपाटन, मुरादाबाद, गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती, मेरठ और लखनऊ की टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीमों को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

पहले मुकाबले में चित्रकूट ने अलीगढ़ को 5-0 से हराया। चित्रकूट की ओर से खिलाड़ी राज ने दो गोल किए। दूसरे मैच में देवीपाटन मंडल की टीम ने अयोध्या मंडल को 4-1 से पराजित किया। देवीपाटन की ओर से सुमित, अंश, ग्यासुद्दीन और अरमान अली ने एक-एक गोल किए। तीसरा मुकाबला मुरादाबाद और आगरा मंडल की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में मुरादाबाद मंडल की टीम ने आगरा को 3-2 से हराया। मुरादाबाद मंडल की ओर से कमर फैय्याज ने सर्वाधिक दो गोल किए। चौथे मुकाबले में गोरखपुर मंडल की टीम ने एकतरफा मुकाबले में प्रयागराज को 10-0 से पराजित किया। गोरखपुर की टीम के खिलाड़ी मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद उबेर ने दो-दो गोल किए। पांचवें मैच में मिर्जापुर मंडल ने आजमगढ़ मंडल की टीम को 1-0 से शिकस्त दी। मिर्जापुर की ओर से एकमात्र गोल अमन दुबे ने किया। मुकाबले का सातवां मैच मेरठ और वाराणसी के बीच हुआ। जिसमें मेरठ 2-1 से विजयी रही। मेरठ की ओर से विकास चौधरी ने दो गोल किए। आठवें मुकाबले में लखनऊ मंडल की टीम ने कानपुर मंडल को 1-0 से पराजित किया। अभिषेक ने पेनल्टी कॉर्नर से एक गोल किया। पूर्व ओलंपियन अशोक ध्यानचंद मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, सुनील कुमार, अशोक ओझा, सुनीता तिवारी, बृजेंद्र यादव, सुषमा कुमारी, देवी प्रसाद दीक्षित, ऋषि राय, अमोल यादव, अशोक साहू, आकिब अहमद, विकास उपाध्याय, विजय, राजा खान आदि मौजूद रहे। क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed