फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   historysheeter assaults Jhansi woman threatens to kill son if complains 

झांसी: बंदूक से धमका कर हिस्ट्रीशीटर ने महिला से किया दुष्कर्म, शिकायत करने पर दी बेटे को मारने की धमकी

Sun, 17 Jan 2021 06:57 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 17 Jan 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
historysheeter assaults Jhansi woman threatens to kill son if complains 
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक हिस्ट्रीशीटर द्वारा बंदूक से धमका कर एक महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी ने शिकायत करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी थी, जिसके चलते पीड़िता मुंह नहीं खोल सकी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही आरोपी ने महिला से लाखों रुपये की मांग भी कि, जिसके बाद घबराई महिला ने हिम्मत दिखाकर पति को जानकारी दी। शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ने जाती है। दोपहर के वक्त वह बेटी को खाना देने जाती है। कुछ समय पहले रास्ते में इलाके का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर राहुल उसे तंग करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि कुछ समय पहले घर में आकर बंदूक के दम पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो बेटे को मार दिया जाएगा। इससे दहशत में आकर पीड़िता खामोश हो गई। 


इस बात का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता से लाखों रुपये की मांग की। इससे घबराकर पीड़िता ने पति को घटना की जानकारी दी। दोनों ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed