{"_id":"67824ac27f49be98b208a2f7","slug":"history-sheeter-kamlesh-recovered-extortion-money-of-rs-5-lakh-from-sand-trader-from-jail-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-471581-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जेल से हिस्ट्रीशीटर कमलेश ने बालू कारोबारी से वसूली पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जेल से हिस्ट्रीशीटर कमलेश ने बालू कारोबारी से वसूली पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिला कारागार में बंद रहने के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश कमलेश यादव ने बालू कारोबारी से पांच लाख रुपये रंगदारी वसूल ली। बरुआसागर निवासी नरेंद्र पटैरिया ने शुक्रवार को कमलेश समेत उसके दोनों पुत्र अमित एवं सुमित एवं कमलेश के दो गुर्गों के खिलाफ नवाबाद थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमलेश समेत उसके दोनों पुत्र अभी जेल में है। पुलिस अब उसके दोनों गुर्गों को तलाशने में जुटी है।
बरुआसागर निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया उसका चचेरा भाई अनूप पिछले साल जिला जेल में बंद था। उस दौरान हिस्ट्रीशीटर कमलेश यादव समेत उसके गुर्गे सोनू गैड़ा उर्फ सचिन गुप्ता एवं बॉबी गैड़ा उर्फ संदीप गुप्ता भी जेल में बंद थे। जेल के अंदर कमलेश ने अनूप को परेशान करना शुरू कर दिया। चारों ने उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने को धमकाया। अनूप से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। कमलेश ने फोन पे के माध्यम से यह पैसा उसके पुत्र अमित एवं सुमित के खाते में पहुंचाने को कहा। कमलेश ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसके भाई अनूप को बुरी तरह पीटा। डर कर कमलेश के बताए फोन नंबर पर फोन पे से रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसा देने के बाद 21 अक्तूबर 2024 को अनूप जब जेल के पीसीओ से बात करने जा रहा था, तभी कमलेश ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। अतिरिक्त रुपये की मांग करने लगा। मुकदमे की पैरवी के लिए पैसे न होने की बात कहते हुए तत्काल पैसा देने को कहा। जब वह जेल में अनूप से मिलने गया अनूप के शरीर में चोट के निशान थे। यह बात उन्होंने जेल अधिकारियों को बताई लेकिन, कमलेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक नवाबाद पुलिस ने रंगदारी मांगने एवं मारपीट के आरोप में कमलेश यादव, उसके पुत्र अमित, सुमित समेत उसके दो गुर्गों बॉबी और सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ
विज्ञापन