{"_id":"6903cd9ef859fa8b2a0304d5","slug":"high-speed-scooter-hits-pole-one-dead-jhansi-news-c-11-jhs1004-669679-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार स्कूटी खंभे से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार स्कूटी खंभे से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पुनावली में फर्नीचर का काम कर वापस लौट रहे स्कूटी सवार दो दोस्त सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। दुर्घटना बुधवार रात रक्सा हाइवे पर हुई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाले मुकेश अहिरवार ने बताया कि बेटा अच्छे अहिरवार (18) फर्नीचर का काम करता था। रक्सा के पुनावली में दोस्त हर्ष के साथ काम पर गया था। बुधवार रात को दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। रास्ते में रक्सा हाईवे पर तेज रफ्तार स्कूटी असंतुलित होकर पास में लगे खंभे से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए।
अच्छे के सिर में चोट लगी थी। हादसा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टर ने अच्छे को मृत घोषित कर दिया। अच्छे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।