फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High speed container ran over a couple, wife died

Jhansi News: तेज रफ्तार कंटेनर ने दंपती को रौंदा, पत्नी की मौत

Mon, 14 Jul 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
High speed container ran over a couple, wife died

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डगरवार गांव के पास शनिवार देर रात कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में राजुला (37) की मौत हो गई जबकि उसका पति हनुमत (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर समेत भाग निकला। पुलिस कंटेनर को तलाश रही है।

दिनारा (मप्र) के डमरौन गांव निवासी हनुमत रोजाना पत्नी राजुला उर्फ रज्जो के साथ बाइक से काम करने झांसी आता था। परिजनों का कहना है कि शनिवार रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे दोनों जैसे ही डगरवाह गांव के महादेव पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हनुमत सड़क पर जा गिरा, जबकि पत्नी रज्जो कंटेनर के नीचे आ गई। बुरी तरह जख्मी हो जाने से रज्जो की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल हनुमत को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक, कंटेनर को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन




भीड़ देखकर ठहरने पर सड़क पर मृत मिली बहन



हादसे से कुछ देर बाद ही रज्जो का चचेरा भाई अजय बाइक की मरम्मत कराकर गांव लौट रहा था। डगरवाहा गांव के पास सड़क पर भीड़ देखकर वह भी ठहर गया। उसने जब देखा, तब सड़क पर रज्जो की लाश पड़ी थी। जीजा हनुमत घायल पड़े थे। यह देखकर उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। दंपती को दो बेटी और एक बेटा है। तीनों अभी छोटे-छोटे हैं। बड़ी बेटी अंजलि की उम्र सात साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed