फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   He's just a don... he made a video waving a pistol on camera.

Jhansi News: बस एक डॉन है…रील पर पिस्टल लहराते हुए बनाया वीडियो

Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
He's just a don... he made a video waving a pistol on camera.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी निवासी एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हो गया। वीडियो के बैकग्राउंड में बस एक डॉन है की आवाज के बीच युवक नजर आता है। उसके हाथ में पिस्टल है। पिस्टल लहराते हुए युवक ओझल हो जाता है।

युवक लहचूरा इलाके का बताया जा रहा है। 12 सेकेंड लंबी रील में युवक हाथों में पिस्टल लिए नजर आ रहा था। पहले वह पिस्टल लोड करते दिखता है। फिर कभी नीचे तो कभी ऊपर लहराता है। वीडियो में एक लड़की रोते हुए दिख रही है। इस दौरान बैकग्राउंड में बज रहे गाने के बीच युवक कहता है कि 17 मर्डर केस के लिए पुलिस उसे ढूंढ़ रही है। तुम उसके चक्कर में पड़ी हो। इसके बाद बस एक यहां पर डॉन है…गाना बजने लगता है। रील वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लहचूरा थाना प्रभारी सरिता मिश्रा का कहना है कि वीडियो में नजर आने वाले युवक का कुछ दिन पहले अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसके दोस्तों ने वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में पिस्टल की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed