फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heritage zone to be devloped in fort

किले की तलहटी में विकसित होगा हेरिटेज जोन

Tue, 20 Aug 2019 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Heritage zone to be devloped in fort
किले की तलहटी में विकसित होगा हेरिटेज जोन
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के ऐतिहासिक दुर्ग की तलहटी को हेरिटेज जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना को साकार रूप देने के लिए कमेटी का गठन होगा। यहां पुराने स्वरूप को छेड़े बगैर विकास कार्य किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को एक बैठक हुई, जिसमें योजना की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
कमिश्नरी सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त कुमुदलता श्रीवास्तव ने कहा कि रानी के दुर्ग के समीप हेरिटेज जोन बनने से पर्यटक आकर्षित होंगे। इसके लिए बनने वाली कमेटी में खासतौर से पुरातत्व विभाग के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। प्रस्तावित योजना पुरातत्व विभाग की सहमति के बगैर साकार रूप नहीं ले पाएगी।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने कहा कि उक्त कार्य के लिए पंद्रह दिन में कमेटी का गठन कर लिया जाएगा, जिसमें पुरातत्व विभाग, झांसी विकास प्राधिकरण, नगर निगम लोक निर्माण विभाग को शामिल किया जाएगा। कमेटी गठन के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। भूमि और बजट की कोई समस्या नहीं है। निर्माण कर जेडीए करेगा और संचालन नगर निगम द्वारा किया जाएगा। सभी कार्य पुरातत्व विभाग की सहमति से किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित, नगर आयुक्त मनोज कुमार, अपर आयुक्त डा. अख्तर रियाज, जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा, एएसआई से अभिषेक, पुरातत्व अधिकारी एस के दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed