फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Help from foreign coach helped me in changing my style: Rajkumar

विदेशी कोच की मदद से शैली बदलने में मिली मदद : राजकुमार

Sat, 12 Apr 2025 02:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Help from foreign coach helped me in changing my style: Rajkumar

विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश की टीम से 15वीं हॉकी इंडिया पुरुष सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे ओलंपिक खिलाड़ी राजकुमार पाल विदेशी कोच को प्राथमिकता देते हैं। राजकुमार का कहना है कि विदेशी कोचों के आने से हॉकी खेलने की शैली में बदलाव आया है। तेज हॉकी के दौर में शैली सबसे महत्वपूर्ण है। अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेजबान होने के नाते यूपी पर कोई दबाव नहीं है। यूपी की टीम पिछले साल तीसरे स्थान पर रही थी। खिलाड़ियों को उनका स्वाभाविक खेल दिखाने के लिए कहा गया है। देश के दिग्गज हॉकी स्टार खिलाड़ी राज कुमार पाल ने कहा अब हॉकी बहुत बदल चुकी है। बड़ी टीमों की प्रतिस्पर्धा में हर मैच फाइनल जैसा ही होता है। उत्तर प्रदेश में लगातार हॉकी का क्रेज बढ़ रहा है। यहां तमाम प्रतिभाएं हैं। भारतीय टीम में अभी उप्र का प्रतिनिधित्व कम है लेकिन, आने वाले समय में इसमें इजाफा होगा। भारतीय हॉकी भी अपने सुनहरे दौर में है। दादा ध्यानचंद की नगरी में हॉकी खेलने को उन्होंने गौरव का पल बताया। राजकुमार पेरिस ओलंपिक के दौरान कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे हैं। ब्यूरोि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed