फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health worker remove job

कोरोना की रफ्तार मंद पड़ी तो दिखा दिया बाहर का रास्ता

Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Health worker remove job
झांसी। कोविड अस्पतालों में महीनों स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इससे नाराज कर्मचारियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सेवाएं नियमित करने व बकाया वेतन का भुगतान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एनएचएम के तहत एक सेवा प्रदाता एजेंसी के जरिये उनकी तैनाती मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स, ओटी टेकभनीशियन, लैब टेकभनीशियन, डाटा ऑपरेटर, वार्ड ब्वाय समेत अन्य पदों पर की गई थी। वे अपनी और अपने परिवार की चिंता किए बगैर लगातार कोरोना संक्रमितों के इलाज में जुटे रहे। लेकिन, अब बगैर किसी सूचना के पांच फरवरी को सेवाएं समाप्त कर दी गईं, जिससे वे बेरोजगार हो गए। इसके अलावा पिछले छह माह के वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया, जिससे वे गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने सेवाएं नियमित रखने व बकाये वेतन का भुगतान किए जाने की मांग की। इस मौके पर राघवेंद्र पाल, पंकज कुमार, रीता वर्मा, पूनम सक्सेना, सरोज विश्वकर्मा, मोहनदास, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार, शमशाद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed