फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health: Not only the elderly, but children are also becoming victims of diabetes.

Health: बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी हो रहे डायबिटीज का शिकार, समय पर ध्यान न देने पर हो सकता है घातक

Fri, 14 Nov 2025 12:32 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 14 Nov 2025 12:32 PM IST
सार

अब बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों और परिवार में खानपान की आदत, जीवन शैली और कुछ मामलों में आनुवांशिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार है।
 

विज्ञापन
Health: Not only the elderly, but children are also becoming victims of diabetes.
डायबिटीज - फोटो : Freepik.com

विस्तार

अब बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बच्चे भी डायबिटीज का शिकार हो रहे हैं। बीमारी का पता न होने पर तबीयत बिगड़ने पर कई बच्चों को बेहोशी की हालत में भी अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों और परिवार में खानपान की आदत, जीवन शैली और कुछ मामलों में आनुवांशिक कारण भी इसके लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन


बच्चों और बड़ों के मधुमेह में फर्क
बताया गया कि बच्चों और बड़ों के मधुमेह में फर्क होता है। बड़ों में टाइप टू डायबिटीज होती है। जबकि बच्चे टाइप वन डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। जागरूक न होना भी समस्या को बढ़ाता है। कई बच्चों का समय से इलाज शुरू नहीं हो पाता है। इससे न सिर्फ बच्चे की जान जोखिम में पड़ सकती है। बल्कि, उसके मस्तिष्क के क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन


इंसुलिन की कमी से कई बिमारी
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि टाइप वन डायबिटीज में इंसुलिन बहुत कम या बिल्कुल नहीं बनता है। इस कारण बच्चों को रोजाना इंसुलिन इंजेक्शन की जरूरत पड़ती है। इंसुलिन न होने से कोशिकाएं शुगर की मात्रा को संतुलित नहीं कर पाती हैं। इससे हृदय, आंख, किडनी, नस समेत हर अंग पर असर पड़ता है। तनाव बढ़ने पर बच्चा अन्य बीमारियों का शिकार भी हो जाता है। जरूरी ये है कि लक्षण देखते ही शुगर की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-1...पांचवी का छात्र को डायबिटीज
दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बना इंसुलिन पांचवीं में पढ़ने वाले एक छात्र बचपन में डायबिटीज का शिकार हो गया। अब इंसुलिन उसकी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बन गया है। उसके माता-पिता सेहत को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं।


केस-2...आठ साल की बालिका हुई शिकार
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आठ साल की बालिका बेहोशी की हालत में भर्ती हुई। जांच में पता चला कि वह मधुमेह रोगी है। डॉक्टरों ने बताया कि इसे भी जीवनभर इंसुलिन का इंजेक्शन लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed