फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health deteriorated in summer, 14 patients admitted to hospitals

Jhansi News: गर्मी में बिगड़ी तबीयत, 14 मरीज अस्पतालों में हुए भर्ती

Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorated in summer, 14 patients admitted to hospitals
- किसी को डिहाइड्रेशन, डायरिया तो किसी को बुखार की समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। भीषण गर्मी अब लोगों को बीमार करने लगी है। सोमवार को तबीयत बिगड़ने पर 14 मरीज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती किए गए। किसी ने डिहाइड्रेशन, डायरिया तो किसी ने तेज बुखार की समस्या बताई।

नौतपा में झांसी का अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से लोग डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे है। इसके अलावा गर्म वातावरण में ज्यादा देर तक बाहर रखा खाना भी खराब हो जा रहा है। इसके सेवन से लोगों को उल्टी-दस्त होने लगते हैं। साथ ही तेज धूप में लोग हीट स्ट्रोक का भी शिकार हो रहे हैं। इस वजह से सिरदर्द और तेज बुखार की समस्या हो रही है। इन्हीं समस्याओं से पीड़ित 14 मरीज सोमवार को सरकारी अस्पतालों में भर्ती हुए। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. डीएस गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में बुखार और डिहाइड्रेशन के लक्षण वाले चार मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करना पड़ा है। इन मरीजों ने मुंह सूखने, बार-बार प्यास लगने, पेशाब कम होने आदि समस्या भी बताई। ड्रिप चढ़ाने के बाद सभी ठीक हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल ने बताया कि डायरिया, बुखार और डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार 10 मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया। इन दिनों मेडिसिन विभाग में रोजाना 40 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इसमें 25 से 30 फीसदी मरीज गर्मी की वजह से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण भर्ती हो रहे हैं। इसलिए भीषण गर्मी में लोगों को सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed