Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   family kept searching for person in direction told by tantrik in Jhansi

Jhansi: तांत्रिक की बताई दिशा में शख्स को खोजते रहे परिजन, अस्पताल में हो गई मौत

Thu, 23 Feb 2023 04:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2023 04:30 AM IST
सार

पुन्नू दस फरवरी को घर से लापता हो गए थे। उनकी कई जगह तलाश की गई लेकिन, उनका पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश में तांत्रिकों का सहारा लिया। उनके बताई दिशा में तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।वह लोग उनको तलाशते हुए मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचे। तब जानकारी मिली

विज्ञापन
family kept searching for person in direction told by tantrik in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पिछले करीब 12 दिनों से लापता बुजुर्ग की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जबकि उनके परिवार के लोग तांत्रिकों के सहारे उनकी खोज में लगे हुए थे। उनका पता न चलने पर हताश परिजन बुधवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जालौन के गोहन थाना के सुरावली गांव निवासी प्रेम कुमार ने बताया कि उनके पिता पुन्नू (62) पुत्र अर्जुन दस फरवरी को घर के पास से लापता हो गए थे। उनकी कई जगह तलाश की गई लेकिन, उनका पता नहीं चला। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश में तांत्रिकों का भी सहारा लिया। उनके बताई दिशा में उनकी तलाश की गई लेकिन, उनका पता नहीं चला। पुलिस की सलाह पर वह लोग उनको तलाशते हुए बुधवार को मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंचे।

विज्ञापन

 


यहां तस्वीर दिखाने पर पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को कुछ दिनों पहले उरई आरपीएफ ने यहां भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 16 फरवरी को उनकी मौत हो गई लेकिन, पहचान न होने की वजह से शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। आज 72 घंटे पूरे होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था, तभी उनके परिजन वहां आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फांसी के फंदे पर झूला युवक
झांसी कोतवाली के नई बस्ती निवासी जितेंद्र (40) पुत्र मुरारी कुशवाहा ने बुधवार शाम घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उस दौरान परिवार के लोग भी मौजूद थे। जब परिजनों को घटना के बारे में मालूम चला तब उन लोगों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed