{"_id":"69b5c1fb5f7bacd3d10484d8","slug":"he-committed-suicide-by-hanging-himself-on-the-farm-jhansi-news-c-420-1-jd11002-3382-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खेत पर गले में फंदा कसकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खेत पर गले में फंदा कसकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कटेरा। थाना कटेरा क्षेत्र के ग्राम कचनेव निवासी राजू यादव ने गले में फंदा कसकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक अनबन बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
ग्राम कचनेव निवासी राजू यादव (50) शुक्रवार देर रात घर से निकल गया था। शनिवार की सुबह उसका शव खेत में लगे बबूल के पेड़ के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा की सूचना पर थाना प्रभारी अमीराम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी जांच में सामने आया कि घन में अनबन के चलते राजू यादव ने आत्मघाती कदम उठाया। बताया गया है कि मृतक इससे पहले भी एक-दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।