फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hawayi adde ki file se hategi dhul, hald hoga sarve

हवाई अड्डे की फाइल से हटेगी धूल, जल्द होगा सर्वे

Wed, 09 Jun 2021 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
hawayi adde ki file se hategi dhul, hald hoga sarve
हवाई अड्डे की फाइल से हटेगी धूल, जल्द होगा सर्वे
विज्ञापन

झांसी। झांसी में प्रस्तावित हवाई अड्डे की फाइल से एक बार फिर से धूल साफ की जाने लगी है। हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित जमीन का सर्वे कर ने जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम झांसी आएगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर हवाई अड्डे के निर्माण की दिशा में कार्यवाही शुरू होगी।

झांसी में हवाई अड्डे की स्थापना की कवायद पिछले डेढ़ दशक से की जा रही है। लेकिन, इसमें तेजी दो साल पहले आई थी। केंद्र और प्रदेश सरकार की पहल के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया था। ग्वालियर रोड पर सेना की हवाई पट्टी को विकसित कर नागरिक विमान सेवा शुरू करने की योजना थी। विस्तार के लिए हवाई पट्टी से सटे सिमरधा गांव की जमीन चिह्नित की गई थी। जमीन क्रय करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया था, परंतु अचानक कोरोना वायरस के संक्रमण ने हमला बोल दिया, जिससे एक बार फिर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। लेकिन, अब एक बार फिर से कार्यवाही शुरू कर दी गई है। हवाई पट्टी और विस्तार के लिए चिह्नित की गई जमीन का सर्वे करने जल्द ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम झांसी आने वाली है। टीम द्वारा स्थलीय सर्वे तो किया जाएगा, साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार की गई हवाई अड्डे की डिजाइन की भी परख की जाएगी। एएआई की टीम की रिपोर्ट के आधार पर झांसी में हवाई अड्डे का भविष्य तय होगा।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम जल्द झांसी आएगी। टीम हवाई अड्डे के लिए प्रस्तावित स्थान का सर्वे करेगी। इसके बाद आगे की कार्यवाही तय होगी।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed