{"_id":"5d4c82e08ebc3e6cf35fae09","slug":"haryali-teej-utsav-celebrated-jhansi-news-jhs145452218","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज उत्सव, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Fri, 09 Aug 2019 03:50 AM IST
झांसी ब्यूरो
यूपी डेस्क, अमर उजाला, झांसी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज मनाती महिलाएं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला और सत्र न्यायाधीश झांसी के आवास पर न्यायिक परिवार झांसी की ओर से हरियाली तीज के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार और उनकी धर्मपत्नी रही।
विज्ञापन
तीज महोत्सव में न्यायिक अधिकारियों के परिवार की महिला सदस्याओं ने सावन के गीत गाए और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर उपहार भी दिए गए।
झूला झांकी उत्सव 11 से
श्रावण मास समारोह महासमिति की बैठक गोपाल जी महाराज के मंदिर में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 11 अगस्त से नगर के मंदिरों में झूला झांकी उत्सव आयोजित होंगे।
विज्ञापन
रवीश त्रिपाठी, राधे चौबे, मार्तंड स्वामी, अविनाश नगाइच आदि ने नगर निगम और प्रशासन से मांग की कि गोपीनाथ जी के मंदिर, मुरली मनोहर मंदिर, रघुनाथ जी का मंदिर, लूला बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर मेहंदी बाग आदि मंदिरों में झूला झांकी देखने के लिए हजारों श्रद्धालु रात में उमड़ते हैं।
विज्ञापन
इनमें अधिकांश महिलाएं व बालिकाएं होती हैं। ऐसे में बिजली की कटौती रात में न की जाए और मंदिरों के आस पास पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था की जाए।