फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hal-e-Smart City: Pink toilet running without water for two years

हाल-ए-स्मार्ट सिटी: दो साल से बिना पानी के चल रहा पिंक टॉयलेट

Sat, 20 Jul 2024 06:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Hal-e-Smart City: Pink toilet running without water for two years
पिंक टाॅयलेट। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन के जरिये महानगर में बने पिंक टॉयलेट का हाल बेहाल है। चौबीस घंटे में यह पिंक टॉयलेट महज बारह घंटे के लिए ही खोले जाते हैं। उसमें भी कहीं सफाई नहीं, तो कहीं पानी और बिजली तक नहीं।
सीपरी बाजार के ओवर ब्रिज के नीचे बने पिंक टॉयलेट में पिछले दो साल से बिजली गोल है। बिजली न होने से यहां पानी भी नहीं आता। केयर टेकर को करीब आधा किलोमीटर दूर बाल्टी से इस पिंक टॉयलेट के लिए पानी लाना पड़ता है। भीड़-भाड़ वाली जगह होने की वजह से रोजाना इसमें सैकड़ों महिलाएं आती हैं लेकिन, पानी न होने से इस्तेमाल करने के लिए आने वाली महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह कि महिलाओं के लिए खास तौर से बने होने के बावजूद यहां बिजली एवं पानी का इंतजाम कराने को लेकर निगम अफसर बेखबर हैं। बिजली न होने से टॉयलेट के भीतर अंधेरा रहता है। ऐसे में यहां किसी समाजिक घटना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। बता दें, स्मार्ट सिटी मिशन के जरिये महानगर में सात अलग-अलग स्थानों पर 2.70 करोड़ की लागत से यह पिंक टॉयलेट बनवाए गए थे। इनका संचालन सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से कराया जा रहा है लेकिन, इनकी कोई निगरानी नहीं रहती। वहीं, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश का कहना है कि उन्हें अभी इसके बारे में पता नहीं है। इसकी छानबीन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed