{"_id":"5d220e948ebc3e6ca8681cdb","slug":"haj-yatri-waiting-for-vaccination-jhansi-news-jhs1430359174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों को अभी नहीं लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों को अभी नहीं लगे टीके
विज्ञापन
हज यात्रियों को अभी नहीं लगे टीके
झांसी। हज यात्रियों को हज कमेटी की ओर से मेनेनजाइटिस, इंफ्लूएंजा के टीके और पोलियो ड्राप पिलाया जाता है। टीके हज कमेटी की ओर से भेजे जाते हैं। बिना टीकाकरण हज यात्रियों को जाने नहीं दिया जाता है। इसलिए टीके लगवाना और पोलियो ड्राप पीना जरूरी है। इससे संक्रमण रोगों से बचाव होता है। हज कमेटी की ओर से अभी तक टीके उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जबकि जिले के सभी हज यात्रियों को 27 को लखनऊ हज हाउस पहुंचना है। 29 को उनकी उड़ान है।
हज करने के लिए जिले से 260 हज यात्री की सूची को तैयार किया गया है। 29 जुलाई को लखनऊ स्थित हवाई अड्डे से जिले के सभी हज यात्री सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे। हज पर जाने से पहले सभी लोगों का रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया जाता है, जिसका असर लगभग तीन माह तक रहता है जिससे की उनको संक्रमण रोगों से बचाव किया जा सके लेकिन अभी तक टीकाकरण नहीं हो सका है जिसके चलते हज यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि हज यात्रियों के टीकाकरण के लिए हज कमेटी को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। जल्द ही टीका मुहैया कराया जाएगा जिससे की हज यात्रियों का टीकाकरण हो सके। टीकाकरण नहीं होने की स्थिति में लखनऊ स्थित हज हाउस में भी टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।