{"_id":"6204e9ba0354c73d7052d162","slug":"hair-dresser-took-poison-after-dispute-with-shop-owner-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: दुकान मालिक से विवाद के बाद हेयर ड्रेसर ने खाया जहर, परिवार ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: दुकान मालिक से विवाद के बाद हेयर ड्रेसर ने खाया जहर, परिवार ने लगाया ये आरोप
Thu, 10 Feb 2022 04:02 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 04:02 PM IST
सार
मृतक के परिजनों का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोबाइल खरीदने को लेकर उससे विवाद हो गया था। युवक उमेश से पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था। उसने उमेश के दुकान मालिक से बात करके उसकी दुकान में ताला भी बंद करा दिया। जिसके चलते उनके बेटे ने ऐसा कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दुकान मालिक से विवाद के चलते बबीना नाई मोहल्ला निवासी युवक उमेश नारायण (36) पुत्र कैलाश नारायण सेन ने जहर खा लिया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। गुरुवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है उमेश का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से मोबाइल खरीदने को लेकर विवाद हो गया था। चोरी का मोबाइल होने की वजह से युवक को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद से युवक उमेश से पचास हजार रुपए की मांग कर रहा था।
विज्ञापन
युवक ने उमेश के दुकान मालिक से बात करके उसकी दुकान में ताला भी बंद करा दिया। बुधवार सुबह जब उमेश दुकान खोलने गया तो दुकान मालिक ने खोलने से मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच में काफी विवाद हुआ।
विज्ञापन
मानसिक तौर पर परेशान होकर उमेश ने शाम को घर पहुंचकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।