फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gursarai tail last reached water

आखिरकार गुरसराय नहर के आखिरी छोर तक पहुंचा पानी

Sat, 07 Nov 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gursarai tail last reached water
झांसी। पिछले कई दिनों से चर्चा का केंद्र बनी गुरसराय मुख्य नहर में आखिरकार टेल तक पानी पहुंच गया। लेकिन, नहर कोठी तक पानी पहुंचाने में अफसरों के पसीने छूट गए। शुक्रवार को बेतवा प्रखंड का पूरा अमला नहर में बह रहे पानी की निगरानी में जुटा रहा। हर सौ मीटर पर पानी पहुंचाने की सीधी जानकारी बेतवा भवन बैठे अफसरों तक भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

पिछले काफी दिनों से यह नहर राजनीति का आखड़ा बनी हुई है। सत्तापक्ष के विधायक समेत सपा के पूर्व विधायक, निवर्तमान राज्यसभा सांसद, वर्तमान एमएलसी ने किसानों के साथ मिलकर इस मामले को गरमाया था। किसानों के मुताबिक रबी की बुवाई के लिए खेतों का पलेवा करने का समय आ गया लेकिन, नहर न चलने से बुवाई लगातार पिछड़ती जा रही है। इसी को लेकर पिछले करीब एक सप्ताह से गुरसराय के किसान आंदोलित हैं।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है हर वर्ष 24 अक्तूबर के बाद ही नहर आरंभ होती है। सामान्य तौर पर टेल तक पानी पहुंचने में दस दिन लगता है। इस बार अक्तूबर माह में बारिश नहीं हुई। नहर के पूरी तरह सूखी होने एवं हेड के खेतों की सिंचाई में दोगुना समय लग जाने से टेल तक पानी पहुंचने में चार दिन का समय अतिरिक्त लग गया। चार दिन की देरी पर जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर के टेल तक शुक्रवार को पानी पहुंचा दिया गया। यह नहर प्रणाली की क्षमता 1900 हेक्टेयर में सिंचाई की है लेकिन, नहर की दाएं क्षेत्र में वाटर पंप लगाकर करीब 6000 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई होती है। औसतन करीब 27000 हेक्टेयर में सिंचाई होती है। नहर तयशुदा समय पर शुरू हो गई लेकिन, कम बारिश से पानी पहुंचाने में चार दिन का अतिरिक्त समय लगा। उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता, बेतवा नहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed