{"_id":"57b8aff04f1c1b18206eb979","slug":"gulls-sleep-with-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के साथ नींद भी गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के साथ नींद भी गुल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bhaghwat, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बारिश के कारण महानगर के कई स्थानों पर शुक्रवार को विद्युत फाल्ट आ गए थे। इनमें कई फाल्टों को रात भर ठीक नहीं किया जा सका। फाल्टों को सुधारने का काम शनिवार को भी चलता रहा। रात में बिजली गुल होने के कारण न जाने कितने लोग सो नहीं सके।
शुक्रवार को बारिश के कारण हंसारी ट्रांसमिशन पावर हाउस से गल्ला मंडी सब स्टेशन आने वाली लाइन में फाल्ट आ गया था। पेट्रोलिंग के दौरान पाया गया कि लाइन में कई जगह पेड़ की डालियां टकराने से करंट आगे नहीं बढ़ पा रहा है। रात ग्यारह बजे किसी तरह लाइन को चालू किया गया, मगर तेज हवाएं चलने से बिजली का आना- जाना पूरी रात बना रहा। शनिवार की सुबह दुबारा लाइन बंद करके तारों से टकरा रही बची हुए पेड़ों की डालियों को काटने का काम किया गया। तब कहीं जाकर दोपहर ग्यारह बजे गल्ला मंडी सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति सामान्य हो सकी।
इधर, सीपरी बाजार सब स्टेशन से जुड़े चित्रा चौराहे के पास दो खंभे गिरने से चित्रा चौराहा, ग्वालटोली, गोंदू कंपाउंड व आसपास क्षेत्रों की बिजली रात भर गुल रही। शनिवार की सुबह खंभों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया, जो शाम चार बजे पूरा हो सका। बारह घंटे से अधिक समय तक संबंधित क्षेत्रों की बिजली न रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। इसी तरह आवास विकास स्थित सैयद नगर में शुक्रवार को तीन विद्युत खंभे गिर गए थे।
विज्ञापन
इन विद्युत खंभों को शनिवार की रात नौ बजे दुरुस्त कर आपूर्ति को सामान्य बनाया गया। 24 घंटे से अधिक से अधिक समय तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली न रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। इसी तरह जेल चौराहा सब स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, सूती मिल, पंचवटी, नंदनपुरा, प्रेमनगर सब स्टेशनों से जुड़े कई क्षेत्रों में फाल्ट के कारण रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे लोग बेहाल रहे। कई इलाकों में बिजली नहीं होने के कारण टंकियां नहीं भर सकीं और जलापूर्ति भी प्रभावित रही।