फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Guerrilla action in search of banned drugs

Jhansi News: प्रतिबंधित दवाओं की तलाश में छापामार कार्रवाई

Wed, 25 Dec 2024 08:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2024 08:59 PM IST
विज्ञापन
Guerrilla action in search of banned drugs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दवा दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। मिश्रित दवाओं की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों पर ऐसी दवाएं तो नहीं मिलीं, लेकिन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए।
अमर उजाला ने 15 दिसंबर के अंक में पेज दो पर इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने अभियान चलाया। सरकार ने इस साल 156 मिश्रित दवाओं पर रोक लगाई है, इन दवाओं के इस्तेमाल से मरीजों को खतरा था। कंपनियों ने सरकारी फरमान के बाद इन दवाओं का निर्माण तो बंद कर दिया, लेकिन नए कांबिनेशन बाजार में उपलब्ध हो गए हैं।
विज्ञापन

कंपनियां पुराना स्टॉक निकालने में लगी हैं। कुछ कंपनियों ने बाजार से अपना स्टॉक वापस मंगा लिया है। शहर की नौ दुकानों पर जांच की गई। टीम ने 18 दवाओं के नमूने लिए, जिसमें एंटीबॉयोटिक व दर्द निवारक दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
शहर में नौ दुकानों पर जांच की है, यहां प्रतिबंधित दवाएं प्राप्त नहीं हुईं। 18 दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है। ग्राहकों से अनुरोध है कि वह जो दवा खरीदें, उसका बिल जरूर लें, जिससे दवा संबंधी किसी प्रकार की शिकायत करने पर उनके पास बिल के रूप में साक्ष्य उपलब्ध हो।
विनय कुमार मिश्रा, औषधि निरीक्षक।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन  करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed