{"_id":"600ae1338ebc3e340274ab1d","slug":"grp-alert-passenger-in-night-jhansi-news-jhs186704136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात होते ही ट्रेन में यात्रियों को सावधान करेगी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात होते ही ट्रेन में यात्रियों को सावधान करेगी जीआरपी
विज्ञापन
झांसी। ट्रेनों में रात के आठ बजते ही जीआरपी स्क्वाएड के जवान यात्रियों को सावधान रहने के लिए चार मिनट का ब्लू टूथ स्पीकर से स्लोगन सुनाएंगे। इस चार मिनट के स्लोगन में यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी।
मंडल रेल प्रशासन के पास धौलपुर से बीना, झांसी से भीमसेन, भीमसेन से बांदा, झांसी से मानिकपुर, खजुराहो से बीना तक यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा है। अभी मंडल से गुजरने वाली 95 ट्रेनों में जीआरपी के स्क्वाएड चल रहे हैं। जीआरपी ने जहरखुरानी, चोरी व अन्य अपराधों से जुड़े बदमाशों से सावधान रहने के लिए चार मिनट का स्लोगन तैयार किया है। इसमें किसी दूसरे यात्री का भोजन न करने, संदिग्ध वस्तु को न उठाने, महिलाओं से पर्स को बर्थ पर न छोड़ने, मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर रात में न सोने व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई है। इस स्लोगन को जीआरपी स्क्वाएड के जवान ब्लू टूथ स्पीकर की मदद से यात्रियों को रात आठ बजे से दस बजे तक चलती ट्रेन में सुनाएंगे, ताकि मुसाफिर सफर के दौरान सतर्क बने रहें। इस संबंध में सीओ रेलवे नईम खान मंसूरी ने कहा कि यात्रियों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया है। एक दो दिन में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी।
माघ मेला को लेकर बनाई अस्थायी चौकियां
प्रयागराज माघ मेला व चित्रकूट में आ रहे श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने सात स्टेशनों पर अस्थायी चौकियां बनाईं हैं। यह चौकियां झांसी- प्रयागराज ट्रैक पर पड़ने वाले शिवरामपुर, भरतकूप, बहिलपुरवा, रागौल, भरुआसुमेरपुर, घाटमपुर व कुलपहाड़ स्टेशनों पर बनाईं गईं हैं। इन चौकियों पर दूसरे जिले से आए कर्मियों को तैनात किया गया है। वैसे जीआरपी झांसी अनुभाग में आठ थाने (झांसी, ललितपुर, उरई, भीमसेन, बांदा, महोबा, मानिकपुर, कर्वी) व तीन चौकियां (मऊरानीपुर, पुखरायां व कालपी) हैं।