{"_id":"5eda95af8ebc3e904d589884","slug":"group-lunch-not-in-school-jhansi-news-jhs1683698116","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में क्लास में बैठेंगे कम छात्र, सामूहिक लंच नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में क्लास में बैठेंगे कम छात्र, सामूहिक लंच नहीं होगा
विज्ञापन
group lunch not in school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अनलॉक वन की शुरूआत के बाद सरकार चरणबद्ध तरीके से धीरे-धीरे और रियायतें देने की बात कही है। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में स्कूल खुल सकते हैं। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल अधिकारियों का कहना है कि विद्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसके लिए रणनीति बनाई जा रही है। क्लासेस में कम से कम छात्र-छात्राओं को बैठाया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक लंच पर भी रोक होगी। विद्यार्थी, शिक्षक व स्टाफ के लिए सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था होगी। अमर उजाला से बातचीत में स्कूल के अधिकारियों ने अपनी बात साझा की।
ये बोले प्रिंसिपल
....................
स्कूल खुलने पर शिफ्टों में क्लास लगाएंगे। इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को ही बुलाएंगे। दोनों गेटों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। शिक्षकों व अन्य स्टाफ की भी सैनिटाइज किया जाएगा। एक बेंच पर एक ही विद्यार्थी बैठेगा। क्लास में भी आधे बच्चे बैठेंगे। एक दिन खोलेंगे दूसरे दिन ऑनलाइन पढ़ाएंगे। - नुसरत जावेद, प्रिंसिपल, सेंटर ओमर स्कूल।
स्कूल के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। कोर्स लगभग पूरा हो चुका है। सरकार की तरफ से स्कूल खोलने के आदेश प्राप्त होने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाएगा। सबसे पहले छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाव को लेकर विशेष जानकारी दी जाएगी। कुलदीप दांगी, प्रिंसिपल, कुलदीप सरस्वती विद्या मंदिर।
विज्ञापन
विद्यालय में छात्र संख्या को निर्धारित 32 छात्र प्रति कक्षा में बिठाकर क्लास संचालित की जाएंगी। प्रवेश और निकास द्वार पर सैनिटाइजेशन की व्यवस्था होगी। प्रबंधन तो स्कूल को दो शिफ्टों, एक दिन छोड़कर चलाने पर भी सहमत है। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए मशीन की व्यवस्था भी कर दी गई है। - अरविंद ओझा, प्रिंसिपल, महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज।
स्कूल खुलने के बाद पहले इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को बुलाएंगे। सभी क्लास में सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। स्कूल में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। कोरोना वायरस को लेकर विद्यार्थियों को शिक्षित करेंगे। जरूरी सावधानियां बताएंगे। क्लास में एक चौथाई छात्र ही बैठेंगे। लंच सामूहिक नहीं कराएंगे। - सहाय नाथन, प्रिंसिपल, कैथेड्रिल कॉलेज।