फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Government took over command, sought DPR of Amrit 2.0 scheme to deliver water from tap

शासन ने संभाली कमान, नल से जल पहुंचाने वाली अमृत 2.0 योजना की मांगी डीपीआर

Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Government took over command, sought DPR of Amrit 2.0 scheme to deliver water from tap
झांसी। बुंदेलखंड के लोगों की प्यास बुझाने के लिए सरकार द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसकी लगातार मॉनीटरिंग भी की जा रही है। जिससे योजनाओं को तय समय में पूरा किया जा सके। इसमें से एक अमृत 2.0 योजना है। जिसके तहत झांसी में 160 करोड़ और ललितपुर में 95 करोड़ की लागत से पानी पहुंचाने की योजनाओं पर काम कराया जाएगा। शासन द्वारा जल निगम की शहरी इकाई को दस सितंबर तक अमृत 2.0 योजना की डीपीआर तैयार कर दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, किसी भी योजना को धरातल पर उतारने से पहले योजना की लागत, क्षेत्रफल आदि का सर्वे कराया जाता है। प्रदेश के कई जिलों में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जल निगम के कर्मचारियाें द्वारा घर बैठे ही सर्वे कराकर डीपीआर तैयार कर दी गई है। जिससे अंतिम छोर तक लोगाें को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे मामलों में रोक लगाने के लिए संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने जल निगम के अधिकारियों को अमृत 2.0 योजना का वास्तविक सर्वे कराकर दस सितंबर तक डीपीआर दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। जिससे योजनाओं को धरातल पर लाया जा सके।
विज्ञापन

शासन द्वारा पेयजल संबंधी सभी योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। शासन से जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कराकर सबमिट करने के निर्देश मिले हैं। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है, तय समय पर डीपीआर तैयार कर सबमिट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed