फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   government moving towards privatisation

निजीकरण की तरफ लगातार बढ़ रही सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
government moving towards privatisation
केंद्र सरकार के लगातार निजीकरण की तरफ बढ़ते कदमों के विरोध में शुक्रवार को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के सदस्यों ने अलग- अलग शाखाओं में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जहां एक तरफ नए पदों पर रोक लगा दी है। वहीं जिन गैर संरक्षा श्रेणी के पदों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई है, उनमें भी 50 फीसदी पदों को कम करने के लिए कहा गया है। महंगाई राहत रोकने के आदेश व नई पेंशन स्कीम को निरस्त करने की मांग की गई। सभी कर्मचारियों से समान रूप से आठ घंटे की ड्यूटी करवाई जाए। प्रशासनिक लेखा शाखा में सचिव सुरेश कुमार राय, कार्यकारी अध्यक्ष नीरज दुबे, वाणिज्य एवं सीएंडडब्लू शाखा में सचिव महेंद्र सेन, एसी डीजल लोको शाखा में सचिव राजेश गुप्ता, विद्युत लोको शाखा में सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, कारखाना शाखा एक में सचिव इंद्रविजय, शाखा दो में सचिव कामता साहू व तीन में सचिव संजीव नायक के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मंडल संगठक टीपी सिंह, बीके सिंह, एनके सिंह, एनके त्रिपाठी, अरुण गुप्ता, एससी बोस व शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे। संयोजन उमर खान व विवेक चड्डा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed