{"_id":"6903ca848159016ec5071803","slug":"government-is-strengthening-the-rural-economy-rakesh-jhansi-news-c-162-1-mot1003-101953-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही सरकार : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रही सरकार : राकेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गढ़वा में फूड प्रोसेसिंग यूनिट का उद्घाटन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री राकेश सचान ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहीं हैं।
कार्यक्र में मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके ही गांव में रोजगार उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्र में लगाई जा रहीं यूनिटों से किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगा। सरकार यूनिट लगाने वाले लाभार्थियों और उनमें काम करने वाले युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है। ग्रामीण उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार की ओर से विशेष छूट और सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग लघु उद्योग स्थापित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन करें। इस दौरान मंत्री ने फूड प्रोसेसिंग यूनिट का भी अवलोकन भी किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि यह यूनिट स्थानीय कृषि उत्पादों जैसे दालें, अनाज, मसाले व अन्य वस्तुओं के प्रसंस्करण में काम आएगी, जिससे गांव के किसानों को सीधा लाभ होगा।
इस मौके पर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत, एमएलसी रमा निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, गुड्डी रानी पटेल, प्रमोद चतुर्वेदी, जयशंकर देवलिया, मानवेन्द्र सिंह पटेल, रामजी परिहार, नेहल सिंघाई, मिथलेश सिंह सेंगर, आयुष श्रीवास, नरेंद्र राजपूत, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश राजपूत, नगर अध्यक्ष रोहित सोनी आदि मौजूद रहे। आभार प्रदीप पटेल व अनिल पटेल ने जताया।