फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Golikand people arrest police ask i got arrest

गोलीकांड के आरोपी ने वीडियो जारी कर कहा मैं सरेंडर कर रहा हूं, पुलिस बोली गिरफ्तार किया

Thu, 10 Jun 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Golikand people arrest police ask i got arrest
झांसी। पिछले सप्ताह खुशीपुरा में हुए गोलीकांड के एक आरोपी ने बुधवार को वीडियो वायरल कर कहा कि वो सरेंडर करने जा रहा है। जबकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, घटना में शामिल एक और नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बीते सप्ताह शनिवार को खुशीपुरा निवासी युवक लखन (29) को गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। घायल के भाई प्रदीप की तहरीर पर पुलिस ने खुशीपुरा के ही अविनाश पंत और सतीश वर्मा उर्फ बूचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार हाथ-पैर मार रही थी, लेकिन हाथ खाली ही बने हुए थे। कई लोगों से पूछताछ भी की गई थी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पा रहे थे। बुधवार को अचानक घटना के एक आरोपी अविनाश पंत ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो कह रहा है कि वो सरेंडर करने जा रहा है। हालांकि, पुलिस आरोपी अविनाश की गिरफ्तारी का दावा करते हुए वीडियो का पुराना बता रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को नवाबाद इंस्पेक्टर सुनील कुमार व मंडी चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह तक्खर की टीम ने मंडी तिराहे से मऊरानीपुर तिराहे के बीच बुधवार की रात तकरीबन साढ़े आठ बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त असलहा, 12 बोर का एक कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जिस बाइक से भागा था, पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। जबकि, उक्त घटना का एक अन्य आरोपी सतीश वर्मा उर्फ बूचा अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed