फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gold worth one crore stolen from Tirupati sold in Jhansi's bullion market

Jhansi News: झांसी के सराफा बाजार में बेच दिया तिरुपति से चोरी हुआ एक करोड़ का सोना

Sat, 29 Apr 2023 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Gold worth one crore stolen from Tirupati sold in Jhansi's bullion market
झांसी। आंध्र प्रदेश पुलिस पिछले पांच दिनों से झांसी में करीब एक करोड़ रुपये का सोना तलाश रही है। कुछ समय पहले चोरों ने प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तिरुपति के पास दो घरों से करीब सवा एक किलो सोना चुरा लिया था। चोरी करने के बाद दोनों बदमाश झांसी भाग आए। करोड़ों रुपये का यह सोना यहां के सराफा बाजार में औने-पौने दाम में बेचकर भाग निकले। इनमेें से एक बदमाश आंध्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अब आंध्रा पुलिस उस बदमाश के साथ यहां सोना बरामद करने आई है लेकिन, कई दिन से तलाशने के बाद भी उसके हाथ सोना नहीं आया।
विज्ञापन

तिरुपति के दो घरों से बदमाश 600 ग्राम एवं 700 ग्राम सोना चोरी कर ले गए थे। आंध्रा पुलिस के मुताबिक पिछले साल रक्सा के आगे करेरा गांव निवासी युवक चित्तूर जेल में बंद था। यहां उसकी मुलाकात तिरुपति के बदमाश से हुई। दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों बदमाश तिरुपति में चोरी करते थे और सोना झांसी में बेचते थे। कुछ समय पहले बदमाशों ने करोड़ों रुपये के सोने पर हाथ साफ कर दिया। दोनों भागकर झांसी आए और यहां दो सुनारों के हाथ यह सोना बेच दिया। सुराग लगाते हुए पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया। अब उसको लेकर पुलिस झांसी आई है लेकिन, किस सुनार के हाथ उन लोगों ने सोना बेचा है, यह वह नहीं बता पा रहा है। उसको साथ लेकर आंध्रा पुलिस कई दिनों से सराफा बाजार का चक्कर काट रही है। उधर, करोड़ों रुपये के सोना चोरी का मामला सामने आने के बाद से सराफा बाजार में भी हड़कंप है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि आंध्र पुलिस बरामदगी के लिए यहां आई है।
विज्ञापन


कोतवाली में डाल रखा है डेरा, खुद ही बना रहे खाना
आंध्रा पुलिस टीम में आधा दर्जन पुलिसकर्मी शामिल हैं। यह सभी लोग आंध्रा से ट्रैवलाॅग गाड़ी में सवार होकर 23 अप्रैल को यहां पहुंचे। पुलिस टीम अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर यहां पहुंची है। सिपाही खुद ही अपना खाना पका रहे हैं। चाय-नाश्ता भी सिपाही एवं ड्राइवर बनाते हैं। खाना बनाने और खाने के बाद पुलिस टीम दबिश के लिए निकल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed