फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gold prices fall, silver falls

सोना हुआ सस्ता, चांदी भी आई नीचे

Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gold prices fall, silver falls
सोना हुआ सस्ता, चांदी भी आई नीचे - फोटो : demo
अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आज ही खरीद लें। यह समय आभूषण खरीदने के लिए अनुकूल है। पिछले दस दिन में सोने और चांदी की कीमतों में काफी कमी आई है। व्यापार में आई गिरावट से सराफा कारोबारी भी परेशान हैं। उनका कहना है कि मांग कम होने के कारण रेट कम हो रहे हैं। सहालग में उन्होंने व्यापार और दाम दोनों बढ़ने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन

होलाष्टक लगने के बाद से शुभ कार्य होना बंद हो गए थे। अब 29 मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू होंगी, जिसमें शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। शादी समारोह न होने और किसानों के फसल में व्यस्त होने के कारण सराफा बाजार का कारोबार काफी कम हो गया है। स्थिति यह है कि जो सोना दस दिन पहले 30 हजार रुपये प्रति दस ग्राम बिक रहा था, उसके दाम घटते-घटते शुक्रवार को 28,500 पर पहुंच गए। यही स्थिति चांदी की भी है। दस दिन में चांदी के दाम 43,000 रुपये प्रति किलो से गिरकर शुक्रवार को 40,000 पर आ गए। जानकारों का मानना है कि अभी एक-दो दिन दामों में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। नवरात्र के पहले ही बाजार बढ़ेगा।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी नीरज वर्मा ने बताया कि लगभग दस माह से सोने-चांदी के  भावों में इतनी गिरावट नहीं आयी। उतार-चढ़ाव सौ से पांच सौ रुपये तक चला। सराफा कारोबारी उदय सोनी का मानना है कि नई सरकार की टैक्स नीतियों के बाद ही बाजार का रुख स्पष्ट हो पाएगा। सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल के अनुसार इससे पहले सोने-चांदी के भाव एक साल पहले गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर
सोने-चांदी के भाव भले ही कम हो गए हों, लेकिन खाद्य पदार्थों के दाम स्थिर बने हुए हैं। रबी की फसल अच्छी होने से आने वाले दिनों में खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कुछेक पदार्थों के दाम मामूली घटे-बढ़े हैं। आटा 22 रुपये प्रति किलो से घटकर 21, अरहर दाल 70 से बढ़कर 75, मूंग 65 से बढ़कर 70, सरसों तेल 110 से घटकर 100, मैदा 27 से घटकर 25 हल्दी 110 से घटकर 100, मिर्च 130 से घटकर 120, धना 110 से घटकर 100 रुपये प्रति किलो बिका। सुभाष गंज के व्यापारी सुनील जैन का कहना है कि नए गेहूं के अलावा नए मसाले, नई दालें बाजार में आएंगी, जिससे दाम कम होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed